LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Bihar Election 2025: तेजस्वी यादव क्यों बनाए गए महागठबंधन के सीएम फेस, कांग्रेस के अशोक गहलोत ने बताया एक एक कारण, जानिए क्यों बनी सहमति

Bihar Election 2025: तेजस्वी यादव महागठबंधन के सीएम फेस होंगे। इसका ऐलान आज कांग्रेस नेता अशोक गहलोत की ओर से किया गया। इसके साथ ही गहलोत ने ये भी बताया कि तेजस्वी को क्यों सीएम फेस घोषित किया गया है...

तेजस्वी यादव
तेजस्वी क्यों बनाए गए सीएम फेस?- फोटो : social media

Bihar Election 2025: बिहार में महागठबंधन के लिए आज का दिन अहम रहा। काफी खींचातानी के बाद आखिरकार तेजस्वी यादव को कांग्रेस ने सीएम फेस मान ही लिया। बिहार कांग्रेस के चुनाव प्रभारी और राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने महागठबंधन के सभी घटक दलों की मौजूदगी में ऐलान किया कि तेजस्वी यादव महागठबंधन के सीएम फेस होंगे। जिसके बाद उन्होंने मुकेश सहनी को डिप्टी सीएम घोषित किया। हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि एक और दल से नेता डिप्टी सीएम होंगे। यानी बीजेपी की तरह अब महागठबंधन के भी दो डिप्टी सीएम होंगे। यही नहीं तेजस्वी को सीएम फेस घोषित करते हुए अशोक गहलोत ने उनकी जमकर तारीफ भी की। उन्होंने बताया कि महागठबंधन के सीएम फेस तेजस्वी को क्यों बनाया गया है। 

कांग्रेस नेता ने गिनाई तेजस्वी की खासियत

अशोक गहलोत ने कहा कि, तेजस्वी यादव एक युवा नेता हैं और बिहार के युवाओं से कनेक्ट करते हैं। उन्हें युवाओं की परेशानियां पता हैं और उनका समाधान निकालने के लिए हमेशा आगे बढ़कर काम करते हैं। अशोक गहलोत ने यह भी कहा कि तेजस्वी यादव बिहार का भविष्य हैं। अशोक गहलोत ने तेजस्वी यादव की तारीफ करते हुए कहा कि साल 2020 में तेजस्वी ने कमाल कर दिया था। वे जीत के बेहद करीब थे। केवल मामूली वोटों के अंतर और धन बल की वजह से एनडीए की सरकार आ गई थी, वरना तेजस्वी यादव जीत जाते। इसलिए इंडिया गठबंधन सर्वसम्मति से तेजस्वी यादव को महागठबंधन का मुख्यमंत्री चेहरा प्रोजेक्ट करता है।

एनडीए बताए कौन है सीएम फेस 

अशोक गहलोत ने यह बड़ा ऐलान करते हुए एनडीए से भी अहम सवाल पूछा। उन्होंने कहा कि हमने तो अपने नेता तय कर दिया है। अब एनडीए भी बताए कि उनका नेता कौन है। उन्होंने कहा कि अमित शाह यह तो कह रहे हैं कि हमारा संसदीय दल तय करेगा कि सीएम कौन होगा। इसका मतलब कि संशय है। उन्होंने कहा कि भाजपा ऐसा ही करती है। महाराष्ट्र में भी इन्होंने कहा था कि एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में चुनाव लड़ेंगे। इससे संदेश गया कि शिंदे ही सीएम होंगे, लेकिन चुनाव नतीजे आने के बाद भाजपा ने अपना सीएम बना लिया।

आलोचना करो तो जाना पड़ता है जेल 

अशोक गहलोत ने कहा कि हालात पूरे देश में गंभीर हैं। कोई भी आलोचना करता है तो जेल जाना पड़ता है, चाहे पत्रकार हो या फिर ऐक्टिविस्ट। हर कोई बदलाव चाहता है, हमें जनता की इस भावना को समझना होगा। मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी ने आकलन कराया, जिसमें यह निकला कि जनता बदलाव चाहती है। राहुल गांधी जी की यात्रा में बिहार में बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। आज जो शक्तियां सत्ता में हैं, उनका लोकतंत्र में कोई यकीन नहीं है। उन्होंने सिर्फ डेमोक्रेसी का मुखौटा लगा रखा है। पिछले बिहार चुनाव में भी हमारा शानदार प्रदर्शन था। फिर लोकसभा चुनाव में हमने उन्हें 240 पर लाकर छोड़ दिया, जो 400 के नारे लगा रहे थे।

NSIT
Nsmch