LATEST NEWS

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन
  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के अभाव में आरोपी को किया बरी, उम्रकैद की सजा किया रद्द
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के

रिकॉर्ड महिला मतदान के बाद किसकी राह आसान! बिहार चुनाव का यह आंकड़ा कर देगा हैरान

दो चरणों में हुए बिहार चुनाव में पहले चरण में 65.08% और दूसरे चरण में 68.76% मतदान हुआ। पहले चरण में महिला मतदान 69.04% रहा, जबकि दूसरे चरण में यह बढ़कर 74.03% तक पहुंच गया।

 Bihar election
Bihar election - फोटो : news4nation

Bihar News :  बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में महिला मतदाताओं ने इतिहास रच दिया है। चुनाव आयोग के ताज़ा आंकड़ों के अनुसार इस बार राज्य में कुल 66.91% मतदान हुआ, जो 1951 में हुए पहले विधानसभा चुनाव के बाद अब तक का सबसे अधिक है। विशेष बात यह रही कि महिलाओं ने पुरुषों से आगे बढ़कर मतदान में भागीदारी दिखाई। जहां पुरुष मतदाताओं का मतदान प्रतिशत 62.8% रहा, वहीं महिलाओं का 71.6% तक पहुंच गया — जो अब तक का सर्वाधिक महिला मतदान है।


दो चरणों में हुए इस चुनाव में पहले चरण में 65.08% और दूसरे चरण में 68.76% मतदान हुआ। पहले चरण में महिला मतदान 69.04% रहा, जबकि दूसरे चरण में यह बढ़कर 74.03% तक पहुंच गया। कुल मिलाकर 3.51 करोड़ महिलाओं और 3.93 करोड़ पुरुषों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

Diarch GO


चुनाव आयोग के अनुसार इस बार लगभग 8.5 लाख चुनावी कर्मियों और 1.4 लाख पोलिंग एजेंटों ने चुनाव प्रक्रिया में भाग लिया। देश-विदेश से आए पर्यवेक्षकों ने भी बिहार के चुनाव को अत्यंत पारदर्शी, व्यवस्थित और सहभागी बताया। दक्षिण अफ्रीका, थाईलैंड, बेल्जियम, कोलंबिया समेत छह देशों के 16 अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों ने मतदान प्रक्रिया का निरीक्षण किया।


उधर, विभिन्न मीडिया संस्थानों द्वारा जारी अधिकांश एग्जिट पोल के अनुसार, इस बार बिहार में एनडीए गठबंधन की सरकार बनने के आसार जताए गए हैं। अधिकांश सर्वेक्षणों में एनडीए को स्पष्ट बहुमत मिलते दिख रहा है, जबकि महागठबंधन को अपेक्षाकृत कम सीटें मिलने का अनुमान व्यक्त किया गया है। महिला मतदाताओं की बढ़ती भागीदारी ने इस बार के बिहार चुनाव को ऐतिहासिक बना दिया है ।

NSIT
Nsmch