LATEST NEWS

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

  • Siwan Police Raid liquor mafia rinku pandey
  • Siwan Police Raid: कुख्यात शराब तस्कर रिंकू पांडेय के घर छापेमारी, 10,000 रुपये का इनामी फरार

Bihar Vidhansabha Chunav 2025: 243 सीटों में कई बूथों पर सुबह 7 से शाम 5 बजे तक ही मतदान, आयोग ने जारी की अधिसूचनाएँ

Bihar Vidhansabha Chunav 2025: राज्य के 243 विधानसभा क्षेत्रों में से कुछ विशेष क्षेत्रों सहित विभिन्न सीटों पर मतदान का समय सीमित रहेगा।

Bihar Vidhansabha Chunav 2025
243 सीटों में कई बूथों पर सुबह 7 से शाम 5 बजे तक ही मतदान- फोटो : social Media

Bihar Vidhansabha Chunav 2025: राज्य के 243 विधानसभा क्षेत्रों में से कुछ विशेष क्षेत्रों सहित विभिन्न सीटों पर मतदान का समय सीमित रहेगा। चुनाव आयोग ने शनिवार को अधिसूचना जारी करते हुए बताया कि कुल 1258 बूथों पर मतदान केवल सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक होगा।

पहले चरण में सिमरी बख्तियारपुर और महिषी विधानसभा क्षेत्रों में मतदान शाम 5 बजे तक चलेगा। वहीं, सूर्यगढ़ा के 56 बूथों पर भी मतदान शाम 5 बजे तक रहेगा, जबकि शेष क्षेत्रों में मतदान का समय शाम 6 बजे तक निर्धारित किया गया है।

Diarch GO

दूसरे चरण में चैनपुर, रजौली (सु), गोविंदपुर, सिकंदरा (सु), जमुई, झाझा और चकाई विधानसभा क्षेत्रों में मतदान शाम 5 बजे तक होगा। इसके अतिरिक्त कई विशेष बूथों पर भी मतदान समय 5 बजे तक सीमित रहेगा। इनमें कटोरिया (सु) के 121, बेलहर के 140, चेनारी (सु) के 62, गोह के 25, नवीनगर के 26, कुटुंबा (सु) के 169, औरंगाबाद के 57, रफीगंज के 125, गुरुआ के 12, शेरघाटी के 48, इमामगंज के 361, बाराचट्टी (सु) के 36 और बोधगया के 20 बूथ शामिल हैं।

चुनाव आयोग ने मतदाताओं से अपील की है कि वे अपने निर्धारित बूथ और समय का ध्यान रखें और मतदान की प्रक्रिया में समय पर पहुंचें। विशेष तौर पर उन बूथों पर जहां मतदान शाम 5 बजे बंद हो रहा है, मतदाता समय से पहले पहुँचकर मतदान करें ताकि किसी भी तरह की परेशानी न हो।

NSIT
Nsmch