LATEST NEWS

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन
  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के अभाव में आरोपी को किया बरी, उम्रकैद की सजा किया रद्द
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के

Bihar Election 2025: बिहार के इस बूथ पर अब तक शुरु नहीं हुआ मतदान, EVM मशीन खराब, कतार में खड़े मतदाता

Bihar Election 2025:

मतदान
अभी तक शुरु नहीं हुआ मतदान - फोटो : social media

Bihar Election 2025:  बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण की वोटिंग आज सुबह 7 बजे से शुरू हो गई है। राज्य के 20 जिलों की 122 विधानसभा सीटों पर मतदाता अपने प्रतिनिधियों का चयन कर रहे हैं। पहले चरण में हुई रिकॉर्ड तोड़ 65.08% मतदान के बाद अब दूसरे चरण में और भी अधिक वोटिंग की उम्मीद की जा रही है। चुनावी माहौल में जोश ऐसा है कि पहले चरण का रिकॉर्ड टूटना लगभग तय माना जा रहा है। इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार की जनता से अपील की है। 

ईवीएम खराब होने से नहीं शुरु हुआ मतदान 

इसी बीच खबर सामने आ रही है कि नवादा के नारदीगंज में ईवीएम मशीन खराब होने के कारण मतदान शुरु नहीं हो सका है। दरअसल, सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरु हो गई है। लेकिन नवादा के नारदीगंज में मतदान केंद्र संख्या 36 पर ईवीएम मशीन खराब होने के कारण खबर लिखे जाने तक वोटिंग शुरु नहीं हुई है। मतदाता कतारबद्ध होकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे। 

Diarch GO

ईवीएम मशीन ठीक करने पहुंचे अधिकारी 

जानकारी अनुसार ईवीएम मशीन को ठीक करने के लिए मतदान केंद्र पर अधिकारी पहुंचे हैं। अधिकारी मशीन को दुरुस्त करने में लगे हुए हैं। खबर लिखें जाने तक वोटिंग शुरु नहीं है। वहीं अन्य जगहों पर वोटिंग जारी है। पहले 2 घंटे का मतदान पूरा हो चुका है। थोड़ी देर में मतदान प्रतिशत भी सामने आ जाएगाा। अब तक कई नेताओं  और प्रत्याशियों ने अपने अपने मत का प्रयोग कर लिया है। 

1302 उम्मीदवारों की किस्मत EVM में बंद होगी

दूसरे चरण में कुल 1302 प्रत्याशी मैदान में हैं। जिनकी किस्मत आज जनता के वोट से तय होगी। सियासी तौर पर यह चरण बेहद अहम है क्योंकि इस चरण में पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद और रेणु देवी, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 मंत्री और तीन प्रमुख दलों के प्रदेश अध्यक्ष चुनावी मैदान में हैं। चुनाव आयोग के मुताबिक, दूसरे चरण में कुल 3,70,13,556 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 1,95,44,041 पुरुष, 1,74,68,572 महिलाएं, और 5,28,954 युवा मतदाता शामिल हैं जो पहली बार वोट डाल रहे हैं।

NSIT
Nsmch