LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Bihar Election 2025: बिहार के इतने बूथों पर अभी तक नहीं शुरु हुआ मतदान, EVM मशीन खराब होने की खबर, अधिकारियों में मचा हड़कंप

Bihar Election 2025: बिहार के कई बूथों पर अभी तक तक मतदान नहीं शुरु हो रहा है। मतदान का एक घंटा पूरा हो चुका है। कई बूथों पर ईवीएम के खराब होने की सूचना सामने आई है।

EVM machines
EVM machine is faulty- फोटो : social media

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण की वोटिंग सुबह 7 बजे से शुरू हो गई है, जो शाम 6 बजे तक चलेगी। राज्य के 18 जिलों की 121 सीटों पर सख्त सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान जारी है। इसी बीच आरा और दरभंगा से बड़ी खबर सामने आ रही है। जानकारी अनुसार आरा और दरभंगा में ईवीएम खराब होने के कारण खबर लिखे जाने तक मतदान शुरु नहीं हो पाया है। मतदान सुबह 7 बजे से शुरु हुआ लेकिन 7.30 में खबर सामने आया कि ईवीएम खराब होने के कारण मतदान शुरु नहीं हो पाया है। खबर लिखें जाने तक मतदान शुरु नहीं हुआ है। 

आरा में ईवीएम खराब

दरअसल, आरा में बूथ संख्या में 137 का ईवीएम खराब की चुनाव मिल रही है। जिसके कारण खबरे लिखें जाने तक नहीं मतदान शुरु नहीं हुआ है।आरा के अवर निबंधन कार्यालय का मामला है।  जगदीशपुर विधानसभा क्षेत्र से खबर सामने आ रही है। ईवीएम खराबी के कारण मतदान शुरु नहीं हुआ।

दरभंगा में ईवीएम खराब

वहीं दरभंगा से भी ईवीएम खराब होने की खबर सामने आई है। ईवीएम खराबी के कारण मतदान रुक गया है। दरभंगा के बूथ नंबर 153 और 132 पर ईवीएम खराब है। मामला गांधीनगर सामुदायिक भवन मतदान केंद्र का है। अधिकारी ईवीएम मशीन ठीक करने पहुंचे हैं।

लखीसराय और वैशाली में भी ईवीएम खराब

लखीसराय के बूथ संख्या 3 और 45 की ईवीएम खराब होने की खबर सामने आ रही है। अभी तक मतदान शुरु नहीं हुआ है। ईवीएम को ठीक करने के लिए अधिकारी मौके पर पहुंच रहे हैं। वहीं लालगंज विधानसभा अंतर्गत भगवानपुर प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय रहसा पश्चिम में बूथ नंबर 335 पर ईवीएम खराब होने के कारण अभी तक मतदान शुरू नहीं हो पाया है। मतदान केंद्र पर भारी संख्या में मतदाता पहुंचे हुए हैं। ईवीएम खराब होने की वजह से मतदाता मतदान केंद्र पर हंगामा करते नजर आ रहे हैं। स्थानीय प्रशासन ईवीएम मशीन को ठीक करने में जुटी है।

NSIT
Nsmch