LATEST NEWS

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

  • Siwan Police Raid liquor mafia rinku pandey
  • Siwan Police Raid: कुख्यात शराब तस्कर रिंकू पांडेय के घर छापेमारी, 10,000 रुपये का इनामी फरार

Bihar Vidhansabha Chunav 2025: सुबह 9 बजे तक 13.13 फीसदी हुआ मतदान, पहले चरण के लिए 121 विधानसभा क्षेत्रों में वोटिंग जारी, बिहार में बंपर वोटिंग

Bihar Vidhansabha Chunav 2025: बिहार में लोकतंत्र के महापर्व का आगाज़ आज गुरुवार को पूरे जोशो-खरोश के साथ हो गया है। पहले चरण में 18 जिलों की 121 विधानसभा सीटों पर मतदान जारी है।

Percentage voting took place till 9 am
सुबह 9 बजे तक 13.13 फीसदी हुआ मतदान- फोटो : reporter

Bihar Vidhansabha Chunav 2025: बिहार में लोकतंत्र के महापर्व का आगाज़ आज गुरुवार को पूरे जोशो-खरोश के साथ हो गया है। पहले चरण में 18 जिलों की 121 विधानसभा सीटों पर मतदान जारी है। सुबह 9 बजे तक सामने आए शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक बिहार में    13.13  फीसदी से अधिक मतदान दर्ज हो चुका है। दो घंटे से मतदान शांतिपूर्ण जारी है। मतदान के लिए लोग अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। गोपालगंज में 9 बजे तक 36 फीसदी लोगों ने मतदान किया है।छपरा में 12 फीसदी मतदान हुआ है।

Diarch GO

 इस बार निर्वाचन आयोग ने वोट प्रतिशत बढ़ाने के लिए व्यापक इंतज़ाम किए हैं, मतदाताओं में जागरूकता फैलाने के लिए कई अभियानों को ज़मीनी स्तर पर उतारा गया है। अब नज़रें इस बात पर टिक गई हैं कि क्या इस बार का मतदान रिकॉर्ड तोड़ भागीदारी का गवाह बनेगा या नहीं। जनता के फैसले की असली तस्वीर नतीजों के साथ सामने आएगी लेकिन आज की वोटिंग ने बिहार की सियासत में नई हलचल ज़रूर पैदा कर दी है।

सियासत की बाज़ी आज क़लम और क़लमदान से नहीं, बल्कि जनता के वोटों से लिखी जा रही है। वोटिंग के साथ ही कई दिग्गज नेताओं की सियासी किस्मत ईवीएम की तिजोरी में बंद हो जाएगी। तेजस्वी यादव, तेज प्रताप यादव, अनंत सिंह, मैथिली ठाकुर समेत उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी व डिप्टी सीएम विजय सिन्हा सहित नीतीश सरकार के 16 मंत्रियों की प्रतिष्ठा इसी चरण के वोटों पर टिकी हुई है। सत्ता के सिंहासन तक पहुंचने की चाह रखने वाले उम्मीदवार आज सांसें थामे हुए हैं।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- नरोत्तम कुमार सिंह