LATEST NEWS

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

  • Siwan Police Raid liquor mafia rinku pandey
  • Siwan Police Raid: कुख्यात शराब तस्कर रिंकू पांडेय के घर छापेमारी, 10,000 रुपये का इनामी फरार

Bihar Vidhansabha Chunav 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए प्रथम चरण का मतदान शुरू, 121 सीटों पर आज संग्राम

Bihar Vidhansabha Chunav 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के महासंग्राम में आज यानि 6 नवंबर को पहले चरण की वोटिंग शुरु हो गई है

Bihar Vidhansabha Chunav 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए प
बिहार विधानसभा चुनाव के लिए प्रथम चरण का मतदान शुरू- फोटो : social Media

Bihar Vidhansabha Chunav 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के महासंग्राम में आज यानि 6 नवंबर को पहले चरण की वोटिंग शुरु हो गई  है। लोकतंत्र के इस महापर्व में 18 जिलों की 121 विधानसभा सीटें दांव पर हैं, जहां सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक जनता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर रही है। करीब 3.75 करोड़ से ज़्यादा मतदाता आज बैलेट नहीं, ईवीएम की एक बटन से सियासत की नई कहानी लिखेंगे। जनता के फैसले से कुल 1314 उम्मीदवारों की सियासी तकदीर सीलबंद होगी।

सियासी मैदान में इस बार भिड़ंत बेहद दिलचस्प है। एक तरफ एनडीए (बीजेपी-जेडीयू) की संयुक्त ताक़त, तो दूसरी ओर महागठबंधन (आरजेडी-कांग्रेस-वामपंथी दल) की चुनौती, जो सत्ता पाने के लिए हर दांव आज़मा रही है। मुकाबला इतना कांटेदार है कि छोटे से लेकर बड़े नेता तक अपनी-अपनी सीटों को लेकर बैचैन हैं। इसी बीच प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी तीसरे मोर्चे के रूप में उभरकर पूरी सियासी तस्वीर को नया मोड़ दे रही है, जो पारंपरिक समीकरणों में सेंध लगा सकती है।

Diarch GO

पहले चरण में युवा मतदाताओं की तादाद भी कम नहींयह वही वर्ग है जो बदलाव की आवाज़ बनकर लोकतंत्र की दिशा मोड़ सकता है। महिला मतदाता भी बढ़-चढ़कर मैदान में उतरी हैं, और इसी को देखते हुए सुरक्षा से लेकर सुविधा तक के इंतज़ाम राज्य चुनाव आयोग ने पुख़्ता किए हैं।हर बूथ पर निगरानी सख्त है, केंद्रीय बलों की तैनाती है और मोबाइल ऐप से लेकर वेबकास्टिंग तक, हर ज़र्रे पर नज़र रखी जा रही है।

अब पूरा बिहार टकटकी लगाए इस बात का इंतज़ार कर रहा है कि पहले चरण की वोटिंग किसकी नाव को किनारे लगाएगी और किसकी सियासी कश्ती बीच भंवर में फँसा देगी।

NSIT
Nsmch