LATEST NEWS

  • Bihar News : अलीनगर से बीजेपी विधायक और लोकगायिका मैथिली ठाकुर को मिली बड़ी जिम्मेदारी, युवा मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में हुई शामिल
  • Bihar News : अलीनगर से बीजेपी विधायक और लोकगायिका मैथिली ठाकुर को मिली बड़ी जिम्मेदारी, युवा मोर्चा की

  • Vijyadashmi 2026 : मोहनिया में विजयादशमी पर धू-धूकर जले रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के पुतले, लगातार 11वें साल भी जारी रही परंपरा, उमड़ी भारी भीड़
  • Vijyadashmi 2026 : मोहनिया में विजयादशमी पर धू-धूकर जले रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के पुतले, लगातार 11वें साल

  • MLC Election : नीतीश कुमार को MLC चुनाव से कोई मतलब नहीं...अनंत सिंह ने किया खुलासा, कहा-न वो मेरी तरफ...न नीरज की तरफ
  • MLC Election : नीतीश कुमार को MLC चुनाव से कोई मतलब नहीं...अनंत सिंह ने किया खुलासा, कहा-न वो

  • हाजीपुर में 65 फीट ऊंचे रावण का भव्य दहन: अक्षयवट राय स्टेडियम में उमड़ा जनसैलाब, 'जय श्री राम' के जयकारों से गूंज उठा शहर
  • हाजीपुर में 65 फीट ऊंचे रावण का भव्य दहन: अक्षयवट राय स्टेडियम में उमड़ा जनसैलाब, 'जय श्री राम'

  • मेदांता में भर्ती जेडीयू के एमएलसी नीरज कुमार से मिलने पहुंचे सीएम सम्राट चौधरी, जाना स्वास्थ्य का हालचाल
  • मेदांता में भर्ती जेडीयू के एमएलसी नीरज कुमार से मिलने पहुंचे सीएम सम्राट चौधरी, जाना स्वास्थ्य का हालचाल

बिहार के मतदाताओं ने बनाया इतिहास, शाम 5 बजे तक 67.14 फीसदी मतदान, नीतीश -तेजस्वी कौन भारी, हो गया फैसला

बिहार में दूसरे चरण के मतदान में यह पहला मौका है जब राज्य में एक साथ अधिकांश सीटों पर मतदान प्रतिशत 60 फीसदी से जायदा है.

voter turnout percentage
voter turnout percentage- फोटो : news4nation

Bihar Election : बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में मतदाताओं ने जमकर मतदान किया है। 122 सीटों पर शाम 5 बजे तक 67.14 प्रतिशत मतदान हुआ जो बिहार में सर्वाधिक वोटिंग का एक रिकॉर्ड है. 20 जिलों की 122 सीटों पर सुबह सात बजे से 9 बजे तक पहले दो घंटे में प्रदेश में 14.55 फीसदी मतदान हुआ। वहीं सुबह 11 बजे तक औसतन 31.38 फीसदी वोटिंग दर्ज की गई, जो 2020 में इसी समय हुए 19.37 फीसदी मतदान से करीब 12.01 प्रतिशत अंक अधिक है। वहीं दोपहर 1 बजे तक मतदान का प्रतिशत बढ़कर 47.62 फीसदी हो गया. यह वर्ष 2020 की तुलना में 13.77 फीसदी ज्यादा है. वहीं शाम तीन बजते ही मतदान का प्रतिशत 60.40 फीसदी हो गया जो 5 बजे नए रिकॉर्ड के साथ स्थापित हुआ.  

शाम 5 बजे का वोट प्रतिशत 

4 जिलों में तो दोपहर 1 बजे तक ही 50 फीसदी मतदान का आंकड़ा पार कर गया. वोटिंग आंकड़ों में दोपहर 1 बजे तक पश्चिम चंपारण में 48.91, पूर्वी चंपारण में 48.01, शिवहर में 48.23, सीतामढ़ी में 45.28, मधुबनी में 43.39, सुपौल में 48.22, अररिया में 46.87, किशनगंज में 51.86, पूर्णिया में 49.63, कटिहार में 48.5, भागलपुर में 45.09, बांका में 50.07, कैमूर में 49.89, रोहतास में 45.19, अरवल में 47.11, जहानाबाद में 46.07, औरंगाबाद में 49.45, गया में 50.95, नवादा में 43.45 और जमुई में 50.91 फीसदी मतदान हुआ है. 
शाम 3 बजे का वोट प्रतिशत 

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस बार महिला और युवा मतदाताओं की सक्रिय भागीदारी ने मतदान प्रतिशत में बड़ा उछाल लाया है। ग्रामीण इलाकों में सुबह से ही लंबी कतारें दिखीं। बढ़ते मतदान को देखकर यह स्पष्ट है कि बिहार का मतदाता इस बार बदलाव और भागीदारी दोनों के मूड में है।

NSIT
Nsmch

11 बजे का वोट प्रतिशत  

चुनाव आयोग के अनुसार, इस चरण में 3 करोड़ 70 लाख से अधिक मतदाता अपने प्रतिनिधियों का चुनाव करेंगे। इनमें 1 करोड़ 95 लाख 44 हजार 041 पुरुष और 1 करोड़ 74 लाख 68 हजार 572 महिला मतदाता शामिल हैं। मतदान के लिए 45,399 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें 11 सहायक बूथ भी हैं।
9 बजे का वोट प्रतिशत