LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Bihar Vidhansabha Chunav 2025: भैंस पर चढ़कर मतदान, बिहार विधानसभा के बीच मतदाता का दिखा अनोखा अंदाज़

Bihar Vidhansabha Chunav 2025: भगवानपुर में एक अनोखी तस्वीर देखने को मिली, जहां स्थानीय निवासी केदार प्रसाद यादव भैंस पर सवार होकर मतदान केंद्र पहुंचे।

भैंस पर चढ़कर मतदान
भैंस पर चढ़कर मतदान- फोटो : reporter

Bihar Vidhansabha Chunav 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान मतदाताओं में उत्साह देखने को मिल रहा है। लेकिन वैशाली के भगवानपुर में एक अनोखी तस्वीर देखने को मिली, जहां स्थानीय निवासी केदार प्रसाद यादव भैंस पर सवार होकर मतदान केंद्र पहुंचे। हाथ में लाठी और नीचे भैंस , ये नज़ारा लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहा।

केदार यादव का कहना है कि आसपास सभी गाड़ियां बंद हैं, इसलिए उन्होंने अपनी पुरानी और भरोसेमंद सवारी चुन ली। उनका मतदान केंद्र घर से करीब 2 किलोमीटर दूर है, और वे भैंस पर सवार होकर अपने स्कूल परिसर वाले बूथ तक पहुंचे।

स्थानिय लोग बताते हैं कि केदार यादव, लालू प्रसाद यादव के काफ़ी करीबी माने जाते हैं, और अक्सर जब भी लालू प्रसाद इसी मार्ग से गुज़रते हैं, केदार के सम्मान में काफ़िला रोक दिया जाता है। लेकिन आज उन्होंने व्हीआईपी वाहनों पर नहीं, बल्कि भैंस पर भरोसा किया।

NSIT
Nsmch

मतदान केंद्र पर पहुंचते ही लोग मोबाइल निकालकर तस्वीरें और वीडियो बनाने लगे। केदार यादव ने मुस्कुराते हुए कहा कि लोकतंत्र का महापर्व है, चाहे पैदल जाओ, भैंस पर जाओ, लेकिन वोट जरूर करो। गाड़ी और घोड़ा बंद था, इसलिए हम अपनी भैंस से ही निकल पड़े।

इस पूरे इलाके में केदार यादव की यह अनोखी सवारी सबसे बड़ी चर्चा बनी हुई है और सोशल मीडिया पर भी तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं।

रिपोर्ट- ऋषभ कुमार