LATEST NEWS

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

  • Siwan Police Raid liquor mafia rinku pandey
  • Siwan Police Raid: कुख्यात शराब तस्कर रिंकू पांडेय के घर छापेमारी, 10,000 रुपये का इनामी फरार

Bihar Election 2025: टिकट ना मिलने से नाराज वीआईपी नेता ने थामा बीजेपी का हाथ, मुकेश सहनी को लगा बड़ा झटका

Bihar Election 2025: महागठबंधन के घोषित उपमुख्यमंत्री मुकेश सहनी को चुनाव से पहले बड़ा झटका लगा है। मुकेश सहनी की पार्टी के बड़े नेता ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है और बीजेपी का दामन थाम लिया है...

सकलदेव बिंद
सहनी को लगा बड़ा झटका - फोटो : social media

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के बीच वीआईपी (विकासशील इंसान पार्टी) के बागी नेता सकलदेव बिंद ने सियासी गलियारों में हलचल मचा दी है। टिकट न मिलने से नाराज़ होकर उन्होंने वीआईपी पार्टी को छोड़ बीजेपी (NDA) का हाथ थाम लिया है। उनके इस फैसले से जहां महागठबंधन में बेचैनी बढ़ गई है। वहीं एनडीए खेमे में खुशी की लहर दौड़ गई है।

टिकट न मिलने का ‘गम’

सकलदेव बिंद मुंगेर क्षेत्र में सोने, हथियार और कुत्तों के शौक़ीन माने जाते हैं उन्होंने तारापुर विधानसभा सीट से टिकट नहीं मिलने के बाद पार्टी नेतृत्व पर नाराज़गी जताई। उन्होंने "सिंबल का गम, सिग्नल में बदल दिया” कहते हुए मंच से ऐलान किया कि अब बिंद समाज पूरी तरह NDA के साथ है।

Diarch GO

सम्राट चौधरी के साथ साझा किया मंच

सकलदेव बिंद की यह बगावत तब और चर्चा में आई जब उन्होंने उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ मंच साझा किया। सम्राट चौधरी ने मुस्कुराते हुए कहा कि सकलदेव अब सिर्फ बिंद नहीं, बल्कि NDA का बंधन है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि बिंद समाज में सकलदेव की गहरी पकड़ है और उनके बीजेपी में आने से तारापुर सीट के समीकरण पूरी तरह बदल सकते हैं।

महागठबंधन पर साधा निशाना

सकलदेव बिंद ने महागठबंधन पर हमला बोलते हुए कहा कि मैंने वीआईपी पार्टी को सींचने में अपना जीवन लगा दिया, लेकिन वादाखिलाफी कर मेरी पीठ में खंजर घोंपा गया। इस चुनाव में महागठबंधन 80 से 85 सीटों पर सिमट जाएगा, जबकि एनडीए प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएगा।

NSIT
Nsmch