LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Bihar Vidhansabha Chunav 2025: जुगाड़ की नाव से वोट डालने पहुंचे मतदाता, नेता जी की उघाड़ दी बखिया

Bihar Vidhansabha Chunav 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में मतदाताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।

 Bihar Vidhansabha Chunav 2025: जुगाड़ की नाव से वोट डालने प
जुगाड़ की नाव से वोट डालने पहुंचे मतदाता- फोटो : reporter

Bihar Vidhansabha Chunav 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में मतदाताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। लेकिन वैशाली जिले से एक ऐसी तस्वीर सामने आई जिसने चुनावी हकीकत और जमीनी सच्चाई दोनों को उजागर कर दिया।

तेजस्वी यादव के विधानसभा क्षेत्र राघोपुर के छौंकिया गाँव में लोग वोट डालने के लिए किसी चारपहिया या बाइक से नहीं, बल्कि जुगाड़ की नाव से मतदान केंद्र पहुँच रहे हैं। तेरसिया दियर स्थित बूथ तक पहुँचने के लिए ग्रामीणों को नदी पार करनी पड़ती है, इसलिए उन्होंने फोम और बांस से बनी अस्थायी नाव का सहारा लिया।

NSIT
Nsmch

नाव से बूथ तक पहुँचे एक मतदाता ने कहा कि तेजस्वी हमारे विधायक रहे, लेकिन यहाँ वह विकास नहीं हुआ जिसकी उम्मीद थी। पुल नहीं है, सड़क नहीं है। मजबूरी में हमें हर बार इसी जुगाड़ की नाव का सहारा लेना पड़ता है।

एक अन्य ग्रामीण ने बताया कि रास्ता बेहद लंबा है, लेकिन नाव से फटाफट पहुँच जाते हैं। हर चुनाव में नेता वादे तो करते हैं, लेकिन सालों से हालात नहीं बदले।

मतदाताओं का कहना है कि हम लोकतंत्र का त्योहार मनाने आए हैं, पर उम्मीद है कि इस बार ऐसा जनप्रतिनिधि चुनें जो इस क्षेत्र की तकदीर बदले।मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है और लोग उत्साह से वोट डाल रहे हैं, लेकिन यह तस्वीर चुनावी वादों और जमीनी विकास के बीच की बड़ी खाई को भी दिखाती है।

रिपोर्ट- ऋषभ कुमार