LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Bihar EVM tampering: स्ट्रांग रूम में CCTV आखिर बंद कैसे? राजद ने छेड़छाड़ का लगाया आरोप, वायरल वीडियो ने प्रशासन की बड़ाई बेचैनी

Bihar EVM tampering: मतगणना केंद्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसने पूरे प्रशासन को सवालों के कटघरे में खड़ा कर दिया है।

Bihar EVM tampering
सीसीटीवी बंद मिलने पर राजद ने ईवीएम छेड़छाड़ का लगाया आरोप- फोटो : reporter

Bihar EVM tampering: वैशाली जिले में पहले चरण का मतदान पूरा हो चुका है और 14 नवंबर को गिनती होनी है। मतगणना के लिए जिले में दो स्ट्रांग रूम बनाए गए हैं, जहां 8 विधानसभा क्षेत्रों की ईवीएम सुरक्षित रखी गई हैं। इसी बीच आर.एन. कॉलेज मतगणना केंद्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसने पूरे प्रशासन को सवालों के कटघरे में खड़ा कर दिया है।

वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा है कि महनार विधानसभा के स्ट्रांग रूम के बाहर लगे CCTV कैमरे बंद पड़े हैं। वीडियो बनाने वाले व्यक्ति ने स्ट्रांग रूम के पास आवाजाही कर रही गाड़ियों पर भी शक जताया है। इस फुटेज को आधार बनाकर आरजेडी ने गंभीर आरोप लगाए हैं। पार्टी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर वीडियो साझा करते हुए लिखा कि CCTV बंद कर ईवीएम में छेड़छाड़ की कोशिश हो सकती है, और मतगणना के नतीजों को प्रभावित किया जा सकता है। वीडियो की पुष्टि न्यूज4नेशन नहीं करता है।

बता दें कि महनार सीट से जदयू के प्रदेश अध्यक्ष चुनाव मैदान में हैं, जबकि उनके सामने राजद के ई. रविन्द्र सिंह मुकाबले में हैं। ऐसे संवेदनशील मुकाबले के बीच वीडियो का सामने आना राजनीतिक हलकों में हलचल पैदा कर रहा है।आरजेडी ने आरोप लगाया कि स्ट्रांग रूम में CCTV बंद होना कोई संयोग नहीं, यह सुनियोजित गड़बड़ी है।

इधर, वीडियो सामने आने के बाद प्रशासनिक महकमे में खलबली मच गई है। अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। एसडीएम ने मौके पर जांच कराने और CCTV सिस्टम की स्थिति की समीक्षा का आश्वासन दिया है।

NSIT
Nsmch

फिलहाल, वीडियो की प्रामाणिकता और आरोपों की सच्चाई की पुष्टि अभी बाकी है, लेकिन विपक्ष ने इसे बड़ा चुनावी मुद्दा बना दिया है। अब नज़र इस बात पर है कि प्रशासन जांच में क्या तथ्य सामने लाता है और चुनाव आयोग इस पूरी घटना पर क्या कदम उठाता है।

रिपोर्ट- ऋषभ कुमार