LATEST NEWS

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

Bihar Vidhansabha Chunav 2025: राजद प्रत्याशी की बढ़ी परेशानी, रविन्द्र सिंह समेत 20 पर FIR दर्ज, CAPF पर हमले का आरोप

महनार विधानसभा क्षेत्र से राष्ट्रीय जनता दल के उम्मीदवार ई. रविन्द्र सिंह के खिलाफ गंभीर आरोप लगते हुए प्राथमिकी दर्ज की गई है।...

विन्द्र सिंह समेत 20 पर FIR दर्ज
राजद प्रत्याशी की बढ़ी परेशानी- फोटो : reporter

Bihar Vidhansabha Chunav 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान के बीच महनार में राजनीतिक पिच अचानक गरम हो गई है। वैशाली जिले के महनार विधानसभा क्षेत्र से राष्ट्रीय जनता दल  के उम्मीदवार ई. रविन्द्र सिंह के खिलाफ गंभीर आरोप लगते हुए प्राथमिकी दर्ज की गई है।

6 नवंबर की दोपहर जंदाहा स्थित बूथ संख्या 53 और 54 पर मतदान के दौरान भीड़ ने अचानक अर्धसैनिक बल केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) पर पत्थरबाज़ी शुरू कर दी। सेक्टर पदाधिकारी के रूप में तैनात एएसआई जनार्दन राय ने जंदाहा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि यह वारदात RJD उम्मीदवार के उकसावे पर की गई।

Diarch GO

FIR में ई. रविन्द्र सिंह के साथ आधा दर्जन नामजद और करीब 20 अज्ञात व्यक्तियों को भी आरोपी बनाया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

महनार एसडीपीओ प्रवीण कुमार ने पुष्ट‍ि करते हुए बताया कि मतदान के दौरान CAPF पर पत्थरबाज़ी की गई। इस संबंध में FIR दर्ज हो चुकी है और आगे की कार्रवाई जारी है।घटना ने चुनावी हलकों में हलचल पैदा कर दी है कि चुनाव के बीच सुरक्षा बलों पर हमला,उम्मीदवार पर भीड़ को भड़काने का आरोप, कई नामजद और अज्ञात आरोपी बनाए गए हैं।

NSIT
Nsmch

यह मामला न सिर्फ़ स्थानीय सियासत में गर्मी बढ़ा रहा है, बल्कि कानून-व्यवस्था और चुनावी आचार संहिता पर भी बड़े सवाल खड़े कर रहा है। पुलिस अब CCTV, मोबाइल फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान जुटाने में लगी है।आने वाले दिनों में यह केस चुनावी माहौल का सबसे चर्चित मुद्दा बन सकता है।

रिपोर्ट- ऋषभ कुमार