LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Bihar Vidhansabha Chunav 2025: डिस्पैच सेंटर पर ईवीएम और वीवीपैट की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, मतदान सामग्री वितरण के लिए अंतिम तैयारियां जोरो पर, लापरवाही को बर्दाश्त नहीं

Bihar Vidhansabha Chunav 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर प्रशासन अंतिम चरण की तैयारियों में है।...

 EVM VVPAT
डिस्पैच सेंटर पर ईवीएम और वीवीपैट की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी- फोटो : social Media

Bihar Vidhansabha Chunav 2025:  बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर प्रशासन अंतिम चरण की तैयारियों में है। जिला स्तर पर एमआईटी, आरडीएस कॉलेज और जिला स्कूल में विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के लिए डिस्पैच सेंटर बनाए गए हैं। ये केंद्र ईवीएम, वीवीपैट और अन्य मतदान सामग्री का सुरक्षित वितरण सुनिश्चित करेंगे।

पहले चरण के चुनाव की तिथि 6 नवंबर तय है। इससे एक दिन पूर्व, यानी 5 नवंबर को, मतदान दल, पदाधिकारी और सुरक्षा बल बूथों के लिए आवश्यक सामग्री लेकर रवाना होंगे। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी पदाधिकारियों और कर्मियों को निर्देश दिया है कि बिना सुरक्षा बल की मौजूदगी के किसी मतदान दल को ईवीएम/वीवीपैट नहीं दिया जाएगा। यह व्यवस्था काउंटर पर तैनात पदाधिकारियों की जवाबदेही होगी और सख्ती से पालन कराया जाएगा।

डिस्पैच सेंटर पर उपस्थित पीठासीन पदाधिकारी यह सुनिश्चित करेंगे कि मतदान सामग्री केवल तब ही उपलब्ध कराई जाए जब दल के साथ सुरक्षा बल मौजूद हों। मतदान सामग्री प्राप्त करने के बाद दल को अनिवार्य पावती दी जाएगी, जिसे सुरक्षित रखा जाएगा। इसके अलावा वितरण रजिस्टर भी निरंतर अपडेट किया जाएगा ताकि किसी प्रकार का संशय न उत्पन्न हो।

प्रत्येक डिस्पैच सेंटर पर 20-20 काउंटर बनाए गए हैं, और आवश्यकता पड़ने पर इसकी संख्या बढ़ाने की व्यवस्था है। हेल्पलाइन, सूचना सामग्री, पब्लिक एड्रेस सिस्टम और पर्याप्त संख्या में कर्मियों की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है। भीड़ नियंत्रण के लिए मजिस्टेट और पुलिस बलों की तैनाती भी की जा रही है।

NSIT
Nsmch

सुरक्षा को और सुदृढ़ करने के लिए मजबूत बैरिकेडिंग और ड्राप गेट का निर्माण किया जा रहा है। साथ ही, सिविल सर्जन को एंबुलेंस, चिकित्सक, पैरामेडिकल स्टाफ और आवश्यक दवाइयां उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत सहायता प्रदान की जा सके।इन सभी तैयारियों का उद्देश्य मतदान प्रक्रिया को सुरक्षित, पारदर्शी और सुचारू रूप से संचालन सुनिश्चित करना है। चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया है कि इस बार किसी भी प्रकार की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।