LATEST NEWS

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन
  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के अभाव में आरोपी को किया बरी, उम्रकैद की सजा किया रद्द
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के

Bihar Election 2025: दूसरे चरण के मतदान से पहले राजद नेता की गाड़ी पर फायरिंग, ताबड़तोड़ चली 10 राउंड गोलियां, इलाके में दहशत

Bihar Election 2025: बिहार के नवादा से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां अज्ञात लोगों ने राजद नेता के वाहन पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। इस घटना से इलाके में दहशत फैल गया।

राजद नेता पर गोलीबारी
राजद नेता पर गोलीबारी - फोटो : reporter

Bihar Election 2025:  बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के चुनाव प्रचार का आज आखिरी दिन है। इसी बीच नवादा से बड़ी खबर सामने आ रही है। मिली जानकारी अनुसार नवादा में राजद नेता की गाड़ी पर गोलीबारी हुई है। पूरा मामला नवादा जिले के कादिरगंज थाना क्षेत्र के पाचंबा गांव का है। बताया जा रहा है कि शनिवार देर रात राजद नेता और मुखिया पति अवधेश महतो की गाड़ी पर अज्ञात हमलावरों ने 10 राउंड फायरिंग की। इस हमले में गाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, हालांकि अवधेश महतो गाड़ी में मौजूद नहीं थे, जिससे वे बाल-बाल बच गए।

पूरे इलाके में दहशत का माहौल

घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। अवधेश महतो ने अज्ञात लोगों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने 10 दिनों के भीतर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। चेतावनी दी है कि ऐसा न होने पर नवादा में चक्का जाम किया जाएगा। जानकारी अनुसार रविवार को पचोहिया गांव में उग्र ग्रामीणों ने एक बैठक बुलाई, जिसमें राजद के नवादा विधानसभा प्रत्याशी कौशल यादव और अवधेश महतो भी उपस्थित थे।

Diarch GO

बाल बाल बचे राजद नेता 

बैठक में अवधेश महतो ने आरोप लगाया कि यह हमला एनडीए नेताओं द्वारा करवाया गया है। उन्होंने कहा कि अगर चुनाव के दौरान उनकी जान जाती है, तो इसके पीछे एनडीए नेताओं का ही हाथ होगा। पूर्व विधायक कौशल यादव ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि अवधेश महतो की गाड़ी पर 10 गोलियां चलाई गईं। यदि वे गाड़ी में होते तो कुछ भी हो सकता था।

जांच में जुटी पुलिस 

उन्होंने बताया कि अवधेश महतो गोविंदपुर की प्रत्याशी पूर्णिमा यादव के प्रमुख कार्यकर्ता हैं और कुशवाहा अति पिछड़ा समाज के सक्रिय नेता माने जाते हैं। गोलीबारी की घटना पर डीएसपी हुलास कुमार ने बताया कि अज्ञात लोगों के खिलाफ आवेदन दिया गया है और गाड़ी को थाने लाया गया है। उन्होंने पुष्टि की कि आवेदन में गोलीबारी का जिक्र है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

NSIT
Nsmch

नवादा से अमन की रिपोर्ट