LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Bihar Election 2025: बने दहूं CM तेजस्वी भैया के त कट्टा लेके घुमबऊ गे छउड़ी...राजद के मंच से रंगदार बनाने की अपील

Bihar Election 2025:

राजद
तेजस्वी के मंच से वीडियो वायरल - फोटो : social media

Bihar Election 2025: बउआ हम्मर चलावल गोली, तेजस्वी भैया के बोलल बोली, कहियो ना खाली जाय छैय हो। गे छउड़ी गे लाठिया ले के घुमछी त कहय छही गवार गे, बन दही CM तेजस्वी भैया के त कट्टा लेके घुमबऊ ने त कहिहन रंगदार गे....ये बातें एक नाबालिग बच्चे ने तेजस्वी यादव की सभा में कही है। समस्तीपुर के मोहिउद्दीननगर विधानसभा क्षेत्र के मोहनपुर में जीएमआरडी कॉलेज में तेजस्वी यादव सभा आयोजित हुई थी। तेजस्वी के आने में अभी कुछ समय शेष था। ऐसे में स्थानीय नेता सभा को संबोधित कर रहे थे। इसी बीच एक छोटा बच्चा आया। बच्चे ने सिर में हरे गमछी से मुरेठा बांध रखा था। 

राजद का वीडियो वायरल 

बच्चे ने माइक लिया और ऐसी बात कही कि पूरी राजद विवाद में आ गई है। सत्ता पक्ष के नेता इस वीडियो को शेयर कर दावा कर रहे हैं कि बच्चे का कथन बिहार के उस जंगलराज का वर्णन है जो 90 के दशक में लालू-राबड़ी के शासन काल में था। ये राजद के छवि का चित्रण था। हालांकि तेजस्वी मंच पर मौजूद नहीं थे। लेकिन बच्चे के बयान ने जंगलराज के उस चेतावनी को फिर से उजागर कर दिया जिसका दावा सत्ता पक्ष की ओर से की जाती है। 

तेजस्वी की सरकार बनी तो कट्टा लेकर घुमेंगे

बच्चे के द्वारा कहे गए बातों को हिन्दी में समझे तो बच्चा कह रहा है कि, ‘बाबू, हमारी चलाई हुई गोली और तेजस्वी भैया की कही गई बोली कभी खाली नहीं जाती. ऐ लड़की, लाठी लेकर हम घूमते हैं तो हमें गंवार कहती हो. जीतने दो तेजस्वी भैया को, फिर हम कट्टा लेकर घूमेंगे तो कहोगी हम रंगदार हैं।’ वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

जदयू का पलटवार 

बच्चे के इस बयान पर जदयू एमएलसी नीरज कुमार ने ट्विट कर कहा कि, हमारे चलावल गोली, तेजस्वी भैया के बोली..गे छोरी लाठी-गमछी लेकर घूमते हैं तो बोलही गँवार गे। तेजस्वी यादव के मंच से बच्चा इस तरह की हिंसक और आपत्तिजनक भाषा बोलता है, और वहां मौजूद नेता शाबाशी देते हैं! यही है राजद का संस्कार? जहाँ बचपन में ही हिंसा/महिला विरोधी सोच सिखाई जाती है।

NSIT
Nsmch