LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

चुनाव आयोग मर गया क्या? गोली मारने वाला ... अनंत सिंह के मोकामा में खुलेआम घूमने पर भड़के तेजस्वी यादव

तेजस्वी ने सवाल किया कि क्या चुनाव आयोग और प्रशासन की कार्रवाई सिर्फ विपक्षी नेताओं के लिए है. सत्ता पक्ष से जुड़े लोग हत्या के मामले में नाम आने के बाद भी खुलेआम घूम रहे हैं.

Tejashwi Yadav
Tejashwi Yadav- फोटो : news4nation

Mokama : मोकामा में दुलारचंद यादव की हत्या के बाद नामजद आरोपी बनाए जाने पर भी जदयू प्रत्याशी अनंत सिंह की गिरफ्तारी नहीं होने पर तेजस्वी यादव ने चुनाव आयोग को आड़े हाथों लिया है. उन्होंने शनिवार को मोकामा मर्डर मामले में प्रशासन पर गंभीर सवाल उठाये. तेजस्वी ने कहा, जिसके खिलाफ मामला दर्ज है वह थाने के सामने से हथियार-बंदूक वाली भीड़ लेकर घूमते हुए चुनाव प्रचार कर रहा है. क्या चुनाव आयोग मर गया है ? उन्होंने कहा कि दिनदहाड़े हत्या हुई. 40-40 गाडियां लेकर वह आदमी चुनाव प्रचार करता है. लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होती. 

उन्होंने कहा कि बिहार में अपराधी बेलगाम हो गए हैं. लेकिन सरकार के संरक्षण में अपराधी खुलेआम घूम गए हैं. अब तक क्यों नहीं गिरफ्तारी हुई. पूरे मामले में चुनाव आयोग गायब है. विपक्षी दलों के लोगों की हत्या हो जाती है.उन्होंने सवाल किया कि क्या चुनाव आयोग और प्रशासन की कार्रवाई सिर्फ विपक्षी नेताओं के लिए है. सत्ता पक्ष से जुड़े लोग हत्या के मामले में नाम आने के बाद भी खुलेआम घूम रहे हैं. 

दरअसल, मोकामा विधानसभा क्षेत्र में जनसुराज उम्मीदवार प्रियदर्शी पीयूष के समर्थक दुलारचंद यादव की हत्या में अनंत सिंह सहित 5 लोगों के खिलाफ पीड़ित पक्ष ने मामला दर्ज कराया है. वहीं अनंत सिंह के काफिले पर हमला करने को लेकर प्रियदर्शी पीयूष सहित 6 लोगों पर FIR दर्ज हुई है. हालांकि अब तक इस मामले में गिरफ्तारी नहीं हुई है. वहीं शनिवार को बड़ी संख्या में लोगों के साथ अनंत सिंह ने मोकामा में चुनाव प्रचार किया. इस दौरान वे मोकामा थाना के सामने से गुजरे. इसी को लेकर तेजस्वी यादव ने सवाल उठाया कि क्या चुनाव आयोग मर गया है ?

दो थानाध्यक्ष नप गए

मोकामा टाल क्षेत्र में हुए दुलारचंद यादव हत्या मामले में पुलिस की भूमिका पर उठे सवालों के बाद अब कार्रवाई शुरू हो गई है। ग्रामीण एसपी विक्रम सिहाग ने घोसवरी थानाध्यक्ष सब-इंस्पेक्टर मधु सुदन और भदौर थानाध्यक्ष सब-इंस्पेक्टर रवि रंजन पर कार्रवाई की पुष्टि की है। दोनों अधिकारियों पर लापरवाही के आरोप में कार्रवाई हुई है।

NSIT
Nsmch

अनंत सिंह -सूरजभान में सियासी जंग

मोकामा विधानसभा सीट पर इस घटना के बाद चुनावी माहौल पूरी तरह गरमा गया है। जदयू उम्मीदवार अनंत सिंह पहले से ही चर्चाओं में हैं, जबकि राजद ने पूर्व सांसद सूरजभान सिंह की पत्नी वीणा देवी को मैदान में उतारा है। जनसुराज से प्रियदर्शी पीयूष भी सक्रिय रूप से प्रचार में जुटे हैं। दुलारचंद की मौत ने तीनों प्रत्याशियों के बीच राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप को और तेज कर दिया है। ग्रामीण एसपी का कहना है कि निष्पक्ष जांच जारी है और दोषी पाए जाने पर किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। मोकामा टाल का यह मामला अब बिहार चुनाव की सबसे चर्चित घटनाओं में शामिल हो गया है।