LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Bihar Election 2025: बरबीघा में हवा में चक्कर लगाते रह गए तेजस्वी, हेलीकॉप्टर उतारने की नहीं मिली अनुमति, कार्यकर्ताओं ने जमकर काटा बवाल

Bihar Election 2025: तेजस्वी यादव बरबीघा चुनावी प्रचार प्रसार के लिए पहुंचे लेकिन उनके हेलीकॉप्टर को उतारने की अनुमति नहीं मिली जिसके बाद तेजस्वी को बिना वोट मांगे ही वापस आना पड़ा।

तेजस्वी यादव
तेजस्वी यादव के हेलीकॉप्टर को नहीं मिली लैंडिंग की अनुमति- फोटो : social media

Bihar Election 2025:  बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज है। इसी बीच मोकामा में दुलारचंद की हत्या और आरोप में अनंत सिंह की गिरफ्तारी ने सियासत में भूचाल ला दिया है। इस घटना के बाद पूरे प्रदेश में जिला प्रशासन एक्टिव है। कई विधानसभा क्षेत्रों में राजनीतिक वाहनों की भी जब्ती की जा रही है। इसी बीच महागठबंधन के सीएम उम्मीदवार और राजद नेता तेजस्वी यादव बरबीघा विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे। 

हवा में चक्कर काटते रहे तेजस्वी

जानकारी अनुसार तेजस्वी की हेलीकॉप्टर को नीचे उतारने की अनुमति नहीं मिली जिसके बाद तेजस्वी वहां से सूर्यगढ़ा के लिए रवाना हो गए है। बताया जा रहा है कि तेजस्वी कांग्रेस प्रत्याशी के लिए वोट मांगने बरबीघा पहुंचे थे लेकिन उनके हेलीकॉप्टर को उतारने की अनुमति नहीं मिली। जिसके बाद तेजस्वी का हेलीकॉप्टर हवा में चक्कर काटता रहा। जब उन्हें अनुमति नहीं दी गई तो फिर तेजस्वी का हेलीकॉप्टर वहां से रवाना हो गया। 

जमकर हुआ बवाल 

वहीं तेजस्वी के जाते ही महागठबंधन के प्रत्याशी और कार्यकर्ताओं ने जमकर बवाल काटा। कांग्रेस प्रत्याशी ने सरकार और प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाया। बरबीघा से कांग्रेस प्रत्याशी त्रिशुलधारी सिंह ने कहा कि, सरकार की साजिश है। सरकार के मंत्री यहां आकर कैंप कर रहे हैं। हमारे यहां पहले से कार्यक्रम तय था, 50 हजार लोग मौजूद थे लेकिन साजिश के तहत उनके हेलीकॉप्टर को अनुमति नहीं दी गई और हेलीकॉप्टर आगे बढ़ गया। 

वोट से देंगे सरकार को जवाब 

कांग्रेस प्रत्याशी ने जनता से कहा कि इससे घबराना नहीं है। हम लोग सरकार को इसका जवाब वोट से देंगे। प्रशासन साजिश कर रही है हमलोगों ने सभी तैयारी कर ली थी हैलीपेड भी बना था लेकिन प्रशासन ने हेलीकॉप्टर उतारने की अनुमति नहीं दी। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पूरा प्रशासन हाईजैक हो गया है। यहां पहुंचकर भी तेजस्वी नहीं पहुंच पाए। लोकल स्तर पर प्रशासन का सहयोग मिल रहा है लेकिन साजिश हो रही है। केवल अमीरों के लिए यह सरकार काम कर रही है। इस घटना के बाद सियासी भूचाल आना तय माना जा रहा है। 

NSIT
Nsmch

पटना से रंजन की रिपोर्ट