LATEST NEWS

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन
  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के अभाव में आरोपी को किया बरी, उम्रकैद की सजा किया रद्द
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के

Bihar Election Counting: महागठबंधन के सीएम फेस तेजस्वी यादव को बड़ा झटका, 2 हजार से अधिक वोटों से हुए पीछे, इतने राउंड की गिनती पूरी

Bihar Election Counting: महागठबंधन के उम्मीदवार तेजस्वी यादव अपने सीटिंग सीट राघोपुर से पीछे चल रहे हैं...

तेजस्वी यादव
तेजस्वी यादव राघोपुर से पीछे....- फोटो : News4nation

Bihar Election Counting: बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों की गिनती जारी है और शुरुआती रुझानों ने राज्य की राजनीतिक तस्वीर लगभग साफ कर दी है। शुरुआती रुझानों में एनडीए की बहुमत की सरकार बनती नजर आ रही है। बीजेपी बिहार की सबसे बड़ी पार्टी बनती नजर आ रही है। दोपहर 01.38 बजे तक के रुझान में बीजेपी 91 सीटों पर आगे चल रही है...जदयू  81 सीट पर आगे चल रही है....लोजपा(रा) 21 सीटों पर आगे चल रही है वहीं हम 5 सीट और रालोमो- 4 सीटों पर आगे चल रही है। महागठबंधन की बात करें तो राजद 26 सीटों पर, कांग्रेस 4 सीटों पर तो लेफ्ट 5 सीटों पर आगे है। वहीं AIMIM- 5 सीटों पर आगे चल रही है। चुनाव आयोग ने 243 सीटों का रुझान जारी कर दिया है। जिसके अनुसार एनडीए को 202 सीट पर महागठबंधन 35 सीट पर, एआईएमआई-5 सीटों पर आगे चल रही है। बीजेपी और जदयू दोनों बहुमत में है। 

तेजस्वी पीछे

वहीं महागठबंधन के लिए बुरी खबर है। महागठबंधन के उम्मीदवार तेजस्वी यादव अपनी सीटिंग सीट राघोपुर से लगातार पीछे चल रहे थे, हालांकि 8 वें राउंड के बाद तेजस्वी 525 वोट से आगे चलने लगे लेकिन एक बार फिर तेजस्वी पीछे हो गए हैं। इस बार तेजस्वी 2288 वोट से पीछे चल रहे हैं। भाजपा के सतीश यादव ले रहे हैं। 9 राउंड की किनती पूरी हो गई है। 9 राउंड की गिनती में तेजस्वी पीछे चल रहे हैं।

Diarch GO