LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

आखिरी दिन..और बिहार का माहौल, तेजस्वी यादव ने अंतिम दिन के चुनाव प्रचार को लेकर दिया बड़ा बयान, पीएम मोदी को दिखाया आइना

Bihar Election 2025: तेजस्वी यादव ने पटना एयरपोर्ट पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि बिहार का माहौल अच्छा है...आज चुनाव का आखिरी दिन है, जनता बदलाव के लिए वोट कर रही है।

तेजस्वी यादव
तेजस्वी का बड़ा बयान - फोटो : reporter

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज है। दूसरे चरण के चुनाव प्रचार का आज आखिरी दिन है। साथ ही आज महागठबंधन के सीएम उम्मीदवार तेजस्वी यादव का जन्मदिन भी है। तेजस्वी यादव अपने जन्मदिन पर भी चुनावी सभा को संबोधित करने में जुटे हैं। आज चुनाव का आखिरी दिन है और तेजस्वी धुआंधार चुनावी रैली करने वाले हैं। पटना एयरपोर्ट से चुनावी सभा के लिए रवाना होने से पहले तेजस्वी यादव ने एक बार बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि आज आखिरी दिन है, माहौल अच्छा है...जनता बदलाव के लिए वोट कर रही है।  

आखिरी दिन तेजस्वी का बड़ा बयान 

तेजस्वी यादव ने एयरपोर्ट ने कहा कि, आज चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है। इस बार माहौल बहुत अच्छा है। बिहार की जनता आशीर्वाद दे रही है और बदलाव के लिए वोट कर रही है... 11 नवंबर को भी करेगी। उन्होंने कहा कि, प्रधानमंत्री हो या केंद्र के मंत्री हो ये लोग 65% आरक्षण के बारे में कुछ नहीं बोल रहे हैं जो हमारी सरकार ने 17 महीने में बढ़ाया था। प्रधानमंत्री  65 प्रतिशत आरक्षण खाकर बैठ गए हैं। उन्हें बिहार में पढ़ाई, कमाई, सिंचाई की बात करनी चाहिए बताना चाहिए कि बिहार को क्या दिया गुजरात को क्या दिया। इस पर कोई बात नहीं हो रही है। 

गुजरात में फैक्ट्री और बिहार में कट्टा 

गुजरात में फैक्ट्री की बात करते हैं क्या कट्टा की बात कर रहे हैं। हिसाब दें। बता दें कि राजद की ओर से आए दिन वीडियो ट्विट कर आशंका जताई जा रही है कि ईवीएम के साथ छेड़छाड़ हो रहा है। इसको लेकर तेजस्वी ने चुनाव आयोग से भी जवाब मांगा। उन्होंने पूछा कि जो पर्चियाँ और VVPAT मिली हैं, वे कैसे बाहर आईं, और कहा कि कई जगहों के CCTV रिकॉर्ड गायब करने जैसी गंभीर घटनाएँ सामने आ रही हैं। उनकी पार्टी ने इस मामले पर सार्वजनिक रूप से भी चिंता जताई है। तेजस्वी ने चुनाव आयोग से इन घटनाओं की निष्पक्ष जांच की मांग की और कहा कि वोट चोरी की किसी भी कोशिश को संभव नहीं होने दिया जाएगा क्योंकि जनता उन्हें पूरा वोट दे रही है। 

11 साल का हिसाब दें पीएम मोदी 

वहीं दूसरी ओर तेजस्वी यादव के करीबी और राज्यसभा सांसद संजय यादव ने दावा किया कि भाजपा एकतरफा चुनाव हार रही है। संजय यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रधानमंत्री को अपने पद की गरिमा बनाए रखनी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री अब कट्टे की बात करते हैं, जबकि उन्हें यह बताना चाहिए कि पिछले 11 साल में केंद्र सरकार ने बिहार के लिए क्या किया।

NSIT
Nsmch