LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Bihar Vidhansabha Chunav 2025:तेजस्वी यादव का खुला पिटारा, जानिए पंचायत प्रतिनिधियों, पीडीएस डीलरों और आम लोगों के लिए क्या है प्लान! कर दी बड़ी घोषणा

Bihar Vidhansabha Chunav 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनजर महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने आज यानी रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक के बाद एक बड़े चुनावी वादों की झड़ी लगा दी।

Bihar Vidhansabha Chunav 2025:तेजस्वी यादव का खुला पिटारा, ज
तेजस्वी यादव का खुला पिटारा, पंचायत प्रतिनिधियों, पीडीएस डीलरों और आम लोगों के लिए है खास प्लान- फोटो : social Media

Bihar Vidhansabha Chunav 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनजर महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने आज यानी रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक के बाद एक बड़े चुनावी वादों की झड़ी लगा दी। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार बनने पर पंचायती राज प्रतिनिधियों का मानदेय दोगुना किया जाएगा, पूर्व प्रतिनिधियों को पेंशन दी जाएगी और पीडीएस डीलरों की आमदनी बढ़ाई जाएगी।

तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार के 20 साल के शासन का जिक्र करते हुए कहा कि बिहार को अब “20 माह का मौका” दें। उनका दावा है कि उनकी सरकार बनने पर राज्य को नंबर-1 बनाने की दिशा में काम होगा।

उनके वादों की प्रमुख बातें इस प्रकार हैं:

पंचायती प्रतिनिधियों का मानदेय और पेंशन: त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों का मानदेय दोगुना किया जाएगा। पूर्व प्रतिनिधियों को पेंशन दी जाएगी। ग्राम कचहरी की शक्तियां बढ़ाई जाएंगी और पंचायत प्रतिनिधियों का 50 लाख का बीमा कराया जाएगा।

पीडीएस डीलरों को बढ़ावा: उन्हें मानदेय के साथ प्रति क्वींटल मार्जिन मनी (कमीशन) बढ़ा दिया जाएगा। अनुकंपा में 58 साल की उम्र सीमा को समाप्त कर दिया जाएगा।

NSIT
Nsmch

लघु उद्योगों के लिए आसान लोन: लोहार, कुम्हार, बढ़ई, नाई आदि को 5 लाख रुपये का ब्याज रहित लोन दिया जाएगा, जिसे पांच वर्षों में चुकाना होगा।

हर घर सरकारी नौकरी: सरकार बनने के बीस दिनों के भीतर अध्यादेश लाकर हर घर में सरकारी नौकरी की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

बुनियादी सुविधाओं में सुधार: बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य नागरिक सुविधाओं की बहाली पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार, नरेंद्र मोदी और अमित शाह पर हमला करते हुए कहा कि वर्तमान सरकार कोई ठोस काम नहीं कर रही है। उन्होंने बिहार में भाजपा की नीतियों और घोषणाओं को “जुमलेबाजी” बताया और कहा कि फैक्ट्रियां गुजरात में लगाई जाती हैं और वोट लेने बिहार में आते हैं।

तेजस्वी यादव ने यह भी दोहराया कि उनकी सरकार भ्रष्टाचार मुक्त और विकासोन्मुखी होगी। पंचायत प्रतिनिधियों, पीडीएस डीलरों, लघु उद्योग और आम नागरिकों को सीधे लाभ पहुंचाने के लिए बड़े पैमाने पर योजनाओं की शुरुआत करेंगे।