LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Bihar Election 2025: बिहार चुनाव के बीच तेजस्वी के बड़े नेता का बड़ा बयान, बिहार में सौहार्द खराब कर रहे मोदी-शाह

Bihar Election 2025: राजद प्रवक्ता और सासंद मनोज झा ने बड़ा बयान दिया है। मनोज झा ने पीएम मोदी और अमित शाह पर जबरदस्त हमला बोला है। उन्होंने कहा कि मोदी-शाह सौहार्द खराब कर रहे हैं...

मनोज झा
मनोज झा का बड़ा बयान - फोटो : social media

Bihar Election 2025: राजद प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद मनोज झा ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि यह चुनाव बदलाव का चुनाव है, जो तय करेगा कि बिहार को सही दिशा देने वाली सरकार कौन बनाएगा। उन्होंने कहा कि जिस तरह का विकास गुजरात में हुआ, वैसा ही विकास अब बिहार के लिए भी होना चाहिए, क्योंकि बिहारियों के साथ अब और सौतेला व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

मोदी-शाह पर बड़ा बयान 

मनोज झा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधते हुए कहा कि तेजस्वी यादव विकास और सामाजिक सुधार की बात कर रहे हैं, जबकि ये लोग समाज में सौहार्द खराब कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव ने जो 2020 में कहा था, उसे 17 महीने में पूरा करके दिखाया। उन्हें इसका श्रेय मिलना चाहिए। उन्होंने दावा किया कि बिहार में अब हर घर रोजगार देने की दिशा में ठोस काम हुआ है।

महिलाओं को भ्रमित कर रही सरकार 

राजद प्रवक्ता ने कहा कि महिलाओं को चुनाव के दौरान 10 हजार रुपये देने जैसी योजनाएं जनता को भ्रमित करने की कोशिश हैं, जबकि तेजस्वी यादव की सरकार बनी तो ब्याजमुक्त ऋण, संविदा और आउटसोर्सिंग व्यवस्था का अंत, तथा मां-बहन योजना और सामाजिक सुरक्षा योजना लागू की जाएगी। साथ ही माइक्रो फाइनेंस कंपनियों के शोषण को खत्म करने के लिए नया कानून लाया जाएगा।

बिहार में भी हो गुजरात जैसा विकास 

मनोज झा ने घोषणा की कि नई सरकार बनने पर 25 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा, पंचायत और नगर निकाय में 30% आरक्षण, और प्रतिनिधियों को 50 लाख रुपये तक का बीमा कवर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह चुनाव बिहार के लिए बेहद अहम है अगर इस बार बदलाव नहीं हुआ तो बिहार पिछड़ जाएगा। उन्होंने कहा कि पीयूष गोयल ने कहा था कि अगर उनका बस चले तो पूरे देश को बिहार बना देंगे, लेकिन अब बिहारियों ने तय कर लिया है कि गुजरात जैसा विकास बिहार में होना चाहिए।

NSIT
Nsmch