LATEST NEWS

  • Chirag attack on Congress
  • Chirag attack on Congress: भागलपुर में चिराग पासवान का कांग्रेस और विपक्ष पर हमला, SIR और EVM को

  • shahrukh khan mannat
  • shahrukh khan mannat: शाहरुख के मन्नत से जुड़ा अनिल कपूर ने खोला खास राज, बताया कैसे पूरा हुआ

  • Sukesh Chandrashekhar case
  • Sukesh Chandrashekhar case: सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2

  • winter riding mask
  • winter riding mask: सर्दियों में बाइक चलाते समय ठंडी हवा से बचाएगा विंटर राइडिंग मास्क, जानें कीमत और

  • Munger Railway
  • Munger Railway: मुंगेर के जमालपुर IRIMEE में दो दिवसीय तकनीकी संगोष्ठी शुरू, वंदे भारत ट्रेनसेट पर होगी चर्चा

Bihar Election Result: हार के बाद कोप भवन में गए तेजस्वी! चुनाव रिजल्ट के 12 घंटे बाद अब तक कोई सुगबुगाहट नहीं, क्या ऐसे होते हैं 'शहंशाह'

Bihar Election Result: तेजस्वी यादव हार के 12 घंटे बाद भी चुप हैं...तेजस्वी जो दावा कर रहे थे कि वो 14 नवंबर को बहुमत से चुनाव जीतेंगे और 18 नवंबर को शपथ लेंगे..वो हार के बाद जैसे कोप भवन में चले गए हैं! तेजस्वी की चुप्पी से सियासी हलचल तेज है...

तेजस्वी यादव
कहां हैं तेजस्वी - फोटो : News4nation

Bihar Election Result:  हम लोग प्रचंड बहुमत से अपनी सरकार बनाने जा रहे हैं...यह बयान महागठबंधन के सीएम फेस तेजस्वी यादव का था....मतगणना शुरु होने के मजह 8 से 10 घंटे पहले तेजस्वी यादव ने महागठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई। बैठक के बाद सभी दलों ने एक साथ साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। इस दौरान बड़े बड़े दावे किए गए। 14 नवंबर को जीत और 18 नवंबर को शपथ के दावे तेजस्वी ने दोहारे। सभी नेताओं को मीडिया को संदेश देने के बाद तेजस्वी राबड़ी आवास चले गए। 14 नवंबर की सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरु हुई। जैसे जैसे दिन चढ़ा रुझान सामने आने लगे। शुरुआती रुझान से ही एनडीए बहुमत की ओर बढ़ती नजर आई। इसी बीच तेजस्वी यादव राजद सांसद मीसा भारती के साथ राबड़ी आवास से निकले। तेजस्वी एक पोलो आवास पहुंचे। जहां से देर शाम वो राबड़ी आवास वापस आएं। लेकिन तेजस्वी के जाने और आने के बीच में पूरी राजनीतिक समीकरण बदल चुकी थी। देर शाम बिहार विधानसभा का रिजल्ट सामने आया और महागठबंधन की करारी हार हुई। राजद के खाते में महज 25 सीटें आई और बीजेपी 89 सीटों के साथ बिहार की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी। अब सवाल यह है कि तेजस्वी यादव आखिर हैं कहां, एक पोलो रोड से तेजस्वी राबड़ी आवास आए पर रिजल्ट आने के 12 घंटे बाद खबर लिखे जाने तक तेजस्वी ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। ऐसे में तेजस्वी कहां हैं? क्या तेजस्वी हार के मातम में कोप भवन चले गए हैं? या तेजस्वी अपनी हार से इतने आहत हो गए हैं कि वो ना तो मीडिया के सामने आकर और ना ही ट्विट के जरिए कार्यकर्ताओं और जनता को कोई संदेश देना जरुरी समझ रहे हैं? आखिरी तेजस्वी की चुप्पी की वजह क्या हैं?

कहां गए तेजस्वी?

राजद की ओर से भी कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी गई है। राजद जो 13 नवंबर तक ट्विट पर ट्विट कर रहा था आज खबर लिखें जाने तक उसके ट्विटर अकाउंट पर सन्नाटा पसरा हुआ है। लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर ट्विट कर अपनी बात सामने रखी। उन्होंने कहा कि वो ऐसे चुनाव को हारे हैं जो शुरु से ही निष्पक्ष नहीं था। राहुल गांधी ने यह भी कहा कि वो अपने प्रयासों को और अधिक प्रभावी बनाएंगे। राहुल गांधी ने लिखा कि "मैं बिहार के उन करोड़ों मतदाताओं का हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने महागठबंधन पर अपना विश्वास जताया। बिहार का यह परिणाम वाकई चौंकाने वाला है। हम एक ऐसे चुनाव में जीत हासिल नहीं कर सके, जो शुरू से ही निष्पक्ष नहीं था। यह लड़ाई संविधान और लोकतंत्र की रक्षा की है। कांग्रेस पार्टी और INDIA गठबंधन इस परिणाम की गहराई से समीक्षा करेंगे और लोकतंत्र को बचाने के अपने प्रयासों को और अधिक प्रभावी बनाएंगे"।

राबड़ी आवास के बाहर सन्नाटा

राहुल गांधी ने तो बयान दे दिया लेकिन तेजस्वी यादव अब तक चुप हैं। तेजस्वी के आवास के बाहर भी सन्नाटा पसरा हुआ है। तेजस्वी जो कल तक अपनी जीत के दावे कर रहे थे अब वो ईवीएम या वोट चोरी जैसे कथाकथित बयान भी नहीं दिए हैं। तेजस्वी की चुप्पी कई सवाल खड़े कर रहे हैं। मतगणना के समय शुरु से ही महागठबंधन और राजद के लिए बुरी खबर सामने आ रही थी। खुद तेजस्वी यादव भी अपनी सीट से पीछे चल रहे थे। कई राउंड में पीछे चलने के बाद तेजस्वी अपनी सीट पर बढ़त हासिल किए और चुनाव जीते। लेकिन उनकी पार्टी और गठबंधन के हाथ में निराशा ही लगा है। तेजस्वी राघोपुर से चुनावी मैदान में थे और तीसरी बार तेजस्वी ने राघोपुर की विधायकी अपने नाम कर ली। लेकिन हैरानी की बात यह है कि तेजस्वी ने अब तक राघोपुर की जनता का भी आभार नहीं किया है कुल मिलाकर तेजस्वी कोप भवन में हैं जहां से फिलहाल बाहर निकलना जायज नहीं समझ रहे हैं। 

25 सीटों पर सिमटी राजद

गौरतलब हो कि बिहार विधानसभा चुनाव का रिजल्ट अब सबके सामने है। एनडीए डबल सेंचुरी के साथ अब सरकार में है। जल्द ही शपथ ग्रहण और कैबिनेट गठन की प्रक्रिया शुरु हो जाएगी। हालांकि सबकी निगाहें अब भी तेजस्वी यादव पर है। तेजस्वी यादव क्या प्रतिक्रिया देते हैं? तेजस्वी अपनी हार को स्वीकार करते हैं कि किसी ओर के सिर पर हार का ठीकरा फोड़ते हैं? राजनीतिक जानकारों की मानें तो तेजस्वी यादव ने पहले से ही बार बार गड़बड़ी की बयान देकर एक धारणा बना रखी थी कि उनकी पार्टी जीतने वाली है और चुनाव आयोग की ओर से गड़बड़ी की जा रही है। तेजस्वी और उनकी पार्टी की ओर से शुरु से ही धारणा बनाई जा रही थी कि यदि महागठबंधन चुनाव को हारती है तो वो इस बात को दोहरा सकें कि वोटों की गिनती में गड़बड़ी हुई है। तेजस्वी यादव की आखिरी पोस्ट 13 नवंबर की है। जिसमें उन्होंने लिखा कि, "कल रात्रि पार्टी प्रत्याशियों तथा जिला संगठन पदाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के ज़रिए मतगणना संबंधित दिशा-निर्देश एवं काउंटिंग की तैयारियों के संबंध में गहन विचार-विमर्श किया। लोकतंत्र की जननी बिहार की न्यायप्रिय जनता तथा बिहार व संविधान प्रेमी सभी सामाजिक राजनीतिक कार्यकर्ता उत्साह, उम्मीद व विश्वास के साथ सतर्क, सचेत, सावधान एवं किसी भी प्रकार के अनुचित असंवैधानिक कार्य से निपटने के लिए पूर्ण रूप से सक्षम, जागरूक और तैयार है। बिहार और बिहारी लोकतंत्र व संविधान बचाने के लिए प्रतिबद्ध है।"  अब देखना होगा कि तेजस्वी कब बयान देते हैं और क्या प्रतिक्रिया देते हैं।

NSIT
Nsmch