LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

Bihar Election 2025: विजय चौधरी के खिलाफ तेजस्वी ने भरी हुंकार, 15 साल में बिहार के इस हिस्से को किया बेहाल

Bihar Election 2025: अब चच्चा जी से बिहार ना चले वाला है...तेजस्वी यादव ने समस्तीपुर के सरायरजंन में सरकार के खिलाफ जमकर हुंकार भरा। इस दौरान उन्होंने कहा कि सीएम नीतीश ने अब बिहार नहीं चलने वाला है।

तेजस्वी यादव
तेजस्वी की हंकार - फोटो : social media

Bihar Election 2025:  बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज है। चुनाव प्रचार का दौर जारी है। सभी प्रत्याशी एक दूसरे पर हमलावर हैं। सभी दलों के वरिष्ठ नेता चुनाव प्रसार कर रहे हैं। इसी कड़ी में समस्तीपुर में तेजस्वी यादव ने सियासी हुंकार भरी है। उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि एक मौका दीजिए, हर घर में सरकारी नौकरी होगी। बता दें कि सरायरंजन से जदयू प्रत्याशी और बिहार सरकार के मंत्री विजय चौधरी मैदान में हैं। विजय चौधरी पिछले 15 सालों से सरायरंजन से विधायक हैं।  

तेजस्वी यादव की हुंकार 

दरअसल, बिहार विधानसभा चुनाव के बीच महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव बुधवार को समस्तीपुर के सरायरंजन पहुंचे। उनके साथ विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के प्रमुख मुकेश सहनी भी मौजूद थे। बारिश के बीच तेजस्वी यादव ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि यह बारिश शुभ संकेत है, ऊपर वाले का आशीर्वाद भी अब मिलने लगा है। तेजस्वी ने कहा कि, 2020 में अरविंद सहनी जी को जनता ने जिताया था लेकिन बेईमानी से उन्हें हरा दिया गया। इस बार सरायरंजन में न्याय होगा।

एक मौका दीजिए, नौकरी पक्का होगा

तेजस्वी यादव ने जनता से अपील करते हुए कहा कि सरायरंजन की जनता से मैं यह कहने आया हूं कि मुझे एक मौका दीजिए, ऐसा होगा तो नौकरी पक्का होगा और आपकी उम्मीदों को छक्का लगेगा। उन्होंने कहा कि यहां के सांसद और विधायक एनडीए के हैं। सरकार भी एनडीए की है, फिर भी सरायरंजन की तस्वीर नहीं बदली। न कोई यूनिवर्सिटी खुली, न इंडस्ट्री, न रोजगार मिला। उन्होंने कहा कि थाना और ब्लॉक में बिना रिश्वत के कोई काम नहीं होता।  

तेजस्वी की परछाई भी अपराध करेगी तो जाएगी जेल 

तेजस्वी ने जनता से वादा किया कि मेरी सरकार बनी तो हर हाथ को काम मिलेगा, अपराधियों को जेल में डाला जाएगा। जो गलत करेगा, वो चाहे अपना ही क्यों न हो जेल जाएगा। अपने सख्त रुख को दोहराते हुए तेजस्वी ने कहा कि तेजस्वी यादव का स्वभाव सब जानते हैं। अपराध कोई करेगा तो जेल जाएगा। तेजस्वी की परछाई भी अपराध करेगी, तो वो भी जेल जाएगी। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार बनने पर किसानों की आय दोगुनी होगी, भ्रष्टाचार और अफसरशाही खत्म की जाएगी।

NSIT
Nsmch

हर घर में एक सदस्य को नौकरी 

तेजस्वी यादव ने दोहराया कि सरकार बनने पर जिस परिवार में कोई सरकारी नौकरी नहीं है, उस घर के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि मेरी उम्र भले कच्ची है, लेकिन इरादा पक्का है। एनडीए हमारी योजनाओं की नकल करता है। हमने पेंशन बढ़ाने की बात की तो उन्होंने भी बढ़ाया, हमने 200 यूनिट फ्री बिजली की घोषणा की तो उन्होंने 125 यूनिट कर दी।