LATEST NEWS

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

  • Siwan Police Raid liquor mafia rinku pandey
  • Siwan Police Raid: कुख्यात शराब तस्कर रिंकू पांडेय के घर छापेमारी, 10,000 रुपये का इनामी फरार

Bihar Election 2025: कर्मचारियों को घर के पास नौकरी, किसानों को फ्री बिजली, मतदान से पहले तेजस्वी के वादों से गूंजा बिहार, और क्या ...

Bihar Election 2025:

Tejashwi Yadav
तेजस्वी यादव के बड़े वादे - फोटो : social media

Bihar Election 2025: बिहार में चुनाव को लेकर हलचल तेज है। पहले चरण के मतदान का चुनाव प्रचार आज शाम 5 बजे से थम जाएगा। चुनाव प्रचार थमने से पहले महागठबंधन के सीएम उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने बड़ा ऐलान किया है। तेजस्वी यादव ने सोमवार को पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कई बड़े चुनावी वादों का ऐलान किया। उन्होंने महिला, किसान, सरकारी कर्मचारी सहित कई मुद्दों को लेकर बड़ा ऐलान किया है। 

सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ा ऐलान 

पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राजद नेता तेजस्वी यादव ने विधानसभा चुनाव से पहले कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा कि सरकारी कर्मचारियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को ध्यान में रखते हुए पोस्टिंग और ट्रांसफर अब गृह जिले से 70 किलोमीटर के दायरे में ही किए जाएंगे। तेजस्वी ने कहा कि, कई नर्सें और कर्मचारी अपने गृह जिले से दूर पदस्थापित हैं, जिससे उन्हें आर्थिक और पारिवारिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। हमारी सरकार आने पर इस व्यवस्था में बदलाव किया जाएगा।

Diarch GO

किसानों को मिलेगी मुफ्त बिजली 

तेजस्वी ने किसानों के लिए भी राहतभरी घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा कि सिंचाई के लिए किसानों को अब मुफ्त बिजली दी जाएगी। फिलहाल सरकार 55 पैसे प्रति यूनिट चार्ज लेती है, जिसे पूरी तरह शून्य कर दिया जाएगा। कृषि उपज के दामों में भी बोनस देने का वादा करते हुए उन्होंने कहा कि, धान के MSP के अतिरिक्त 300 रुपये प्रति क्विंटल और गेहूं के MSP के अतिरिक्त 400 रुपये बोनस दिया जाएगा।

तेजस्वी का व्यापारियों को बड़ी सौगात 

इसके अलावा, तेजस्वी ने व्यापारियों और सहकारिता क्षेत्र के लिए भी योजनाएं घोषित कीं। उन्होंने कहा कि व्यापार मंडल अध्यक्षों को जनप्रतिनिधि का दर्जा दिया जाएगा। साथ ही, पिछले कई दशकों से कार्यरत सहकारिता विभाग के अधीन कर्मचारियों को मानदेय भुगतान की व्यवस्था की जाएगी। तेजस्वी ने कहा कि हमारी सरकार बनने पर हर वर्ग कर्मचारी, किसान और व्यापारी की आवाज सुनी जाएगी और उन्हें सम्मान के साथ उनका हक दिया जाएगा। 

NSIT
Nsmch

पटना से रंजन की रिपोर्ट