LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Bihar Election 2025: अनंत सिंह की गिरफ्तारी के बाद तेजस्वी का बड़ा दांव! चुनाव प्रचार से पहले किया धमाकेदार ऐलान, आज मोकामा में भरेंगे हुंकार

Bihar Election 2025: अनंत सिहं की गिरफ्तारी के बाद तेजस्वी यादव का बड़ा बयान सामने आया है। तेजस्वी यादव ने चुनावी प्रचार पर जाने से पहले बड़ा बयान दिया है। उन्होंने पीएम मोदी पर भी हमला बोला है।

तेजस्वी यादव
अनंत सिंह की गिरफ्तारी पर क्या बोले तेजस्वी - फोटो : social media

Bihar Election 2025:  मोकामा से जदयू प्रत्याशी और पूर्व विधायक अनंत सिंह की देर रात गिरफ्तारी हो गई है। अनंत सिंह की गिरफ्तारी पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का पहला रिएक्शन सामने आया है। तेजस्वी यादव ने चुनाव प्रचार पर निकलने से पहले बड़ा बयान दिया है। अनंत सिंह की गिरफ्तारी को लेकर तेजस्वी यादव ने कहा कि ये तो होना ही था ये तो स्पष्ट था। जिस प्रकार से घटना हुई अनुसंधान किया गया तो ये तो होना ही था। जिसके बाद तेजस्वी यादव ने पीएम मोदी के रोड शो को लेकर जबरदस्त हमला बोला। 

तेजस्वी यादव का पहला रिएक्शन 

बता दें कि आज तेजस्वी यादव मोकामा में चुनावी हुंकार भरने वाले हैं। अनंत सिंह की गिरफ्तारी के बाद तेजस्वी आज मोकामा जा रहे हैं। राजनीतिक जानकारों की मानें तो मोकामा में अनंत सिंह की गिरफ्तारी से सियासी बवाल मचा हुआ है इसी बीच तेजस्वी का मोकामा जाना कहीं ना कहीं इस सियासी सरगर्मी में आग में घी का काम करेगा। बता दें कि राजद ने मोकामा से पूर्व बाहुबली सांसद सूरजभान सिंह की पत्नी हैं। वहीं तेजस्वी यादव ने आगे कहा कि आज भी प्रधानमंत्री कई जगह आ रहे हैं, लेकिन उन्हें यह नहीं दिखता कि प्रदेश में कई जगह अपराध हुए हैं। राज्य में ‘महाजंगलराज’ की स्थिति बनी हुई है।

आज मोकमा जाएंगे तेजस्वी 

मोकामा में बाहुबली बनाम बाहुबली की लड़ाई तेज, जेडीयू प्रत्याशी अनंत सिंह की गिरफ्तारी के बाद आज तेजस्वी यादव करेंगे प्रचार वीणा देवी को टिकट दिया है। दिलचस्प बात यह है कि मोकामा में इस बार सीधी टक्कर दो बाहुबलियों के परिवारों के बीच मानी जा रही है एक ओर अनंत सिंह तो दूसरी ओर सूरजभान सिंह की पत्नी वीणा देवी। इससे मोकामा की सियासत में फिर से “बाहुबली बनाम बाहुबली” की जंग देखने को मिल रही है। 

अनंत सिंह की गिरफ्तारी से मचा बवाल 

दुलारचंद हत्याकांड के बाद से ही मोकामा का राजनीतिक तापमान पहले से उबाल पर है। अनंत सिंह की गिरफ्तारी ने इस मुकाबले को और भी गर्म कर दिया है। इसी बीच आज तेजस्वी भी मोकामा जा रहे हैं। ऐसे में आज मोकामा की राजनीति में जबरदस्त हलचल देखने को मिल सकता है। दूसरी ओर अनंत सिंह की गिरफ्तारी के बाद आगे की कार्रवाई जारी है। आज उनकी पेशी हो सकती है। वहीं पटना एयरपोर्ट से रवाना होने के दौरान तेजस्वी यादव ने बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर पीएम मोदी से सवाल किया साथ ही आरोप लगाया कि अपराधियों को एनडीए का सरंक्षण मिल रहा है। 

NSIT
Nsmch

पटना से नरोत्तम की रिपोर्ट