LATEST NEWS

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

  • Siwan Police Raid liquor mafia rinku pandey
  • Siwan Police Raid: कुख्यात शराब तस्कर रिंकू पांडेय के घर छापेमारी, 10,000 रुपये का इनामी फरार

Bihar Election 2025: तेजस्वी का उड़ गया चुनावी खटोला, सहनी, आईपी गुप्ता और बड़े मुस्लिम नेता को साथ लेकर शुरु किया चुनाव प्रचार

Bihar Election 2025: महागठबंधन के सीएम फेस घोषित होने के बाद तेजस्वी यादव एक्शन मोड में हैं। तेजस्वी यादव ने आज से चुनावी अभियान शुरु कर दिया है। तेजस्वी यादव के साथ महागठबंधन के अन्य नेता भी शामिल हैं।

तेजस्वी यादव
चुनावी प्रचार पर निकलें तेजस्वी यादव - फोटो : reporter

Bihar Election 2025:  बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज है। चुनाव प्रचार का दौर शुरु हो गया है। एनडीए की ओर से कई दिनों से चुनाव प्रचार किए जा रहे हैं। वहीं अब महागठबंधन के मुख्यमंत्री उम्मीदवार घोषित किए जाने के बाद तेजस्वी यादव भी आज यानी शुक्रवार से अपने तूफानी प्रचार अभियान की शुरुआत कर दिए हैं। पहले ही दिन वे 5 विधानसभा सीटों पर जनसभाएं करने वाले हैं। राबड़ी आवास से तेजस्वी सुबह सुबह रवाना हुए। तेजस्वी ने अपने चुनाव प्रचार की पहली तस्वीर साझा की। तेजस्वी हेलीकॉप्टर से चुनावी प्रचार पर निकले हैं। 

तेजस्वी ने साझा की पहली तस्वीर 

हेलीकॉप्टर में तेजस्वी के साथ महागठबंधन के घोषित डिप्टी सीएम मुकेश सहनी, आईपी गुप्ता और राजद एमएलसी करिशोहब मौजूद हैं। इसके साथ ही तेजस्वी यादव ने लिखा कि, "उत्साह, उमंग, उम्मीद और विश्वास के साथ मंजिल की तरफ बढ़ते कदम"। बता दें कि, तेजस्वी यादव की पहली रैली पटना जिले की सिमरी बख्तियारपुर विधानसभा के सलखुआ प्रखंड से होगी। इसके बाद वे क्रमशः दरभंगा, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर और वैशाली जिलों में जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

Diarch GO

तेजस्वी का चुनावी कार्यक्रम 

आरजेडी के प्रदेश प्रवक्ता चितरंजन गगन ने बताया कि तेजस्वी की दूसरी सभा दरभंगा के केवटी में स्थित रैयाम चीनी मिल परिसर में होगी। तीसरी रैली मुजफ्फरपुर जिले की पारू विधानसभा क्षेत्र के आनंदपुर गंगोलिया में आयोजित की जाएगी। चौथी सभा समस्तीपुर जिले के उजियारपुर विधानसभा क्षेत्र के महंत नारायण दास उच्च विद्यालय रायपुर में होगी। इसके बाद वे वैशाली जिले की राघोपुर विधानसभा के बिदुपुर प्रखंड के बिदुपुर बाजार, चकौसन और चकसिकंदर में चुनावी कार्यालयों का उद्घाटन करेंगे। राघोपुर सीट से खुद तेजस्वी यादव चुनाव मैदान में हैं, इसलिए वे वहां से प्रचार का मुख्य केंद्र बनाएंगे। इस दौरान वीआईपी पार्टी के संस्थापक मुकेश सहनी भी तेजस्वी के साथ मंच साझा करेंगे और महागठबंधन प्रत्याशियों के समर्थन में वोट मांगेंगे।

छठ के बाद तेजस्वी का सुपर प्रचार अभियान

आरजेडी सूत्रों के मुताबिक, छठ महापर्व के बाद तेजस्वी यादव रोजाना कम से कम 15 चुनावी सभाएं करेंगे। पार्टी के रणनीतिकारों के अनुसार, वे महागठबंधन के सबसे लोकप्रिय चेहरों में से एक हैं और उन्हें राज्यभर के अभियान का चेहरा बनाया गया है। लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान भी तेजस्वी ने 250 से अधिक जनसभाएं की थीं। अब विधानसभा चुनाव में वे उसी जोश और रणनीति के साथ चुनावी मैदान में उतरने जा रहे हैं।

NSIT
Nsmch

पटना से रंजन की रिपोर्ट