LATEST NEWS

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

  • Siwan Police Raid liquor mafia rinku pandey
  • Siwan Police Raid: कुख्यात शराब तस्कर रिंकू पांडेय के घर छापेमारी, 10,000 रुपये का इनामी फरार

खगड़िया में अंतिम समय में नहीं मिली तेजस्वी यादव को रैली की अनुमति, अमित शाह पर लगाया आरोप

Tejashwi Yadav
Tejashwi Yadav- फोटो : news4nation

Tejashwi Yadav : खगड़िया में होने वाली तेजस्वी यादव की रैली शनिवार को अंतिम समय में रद्द हो गई है। दरअसल केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की चुनावी रैली को देखते हुए तेजस्वी यादव को यहां हेलिकॉप्टर उतारने की परमिशन नहीं मिली। तेजस्वी यादव की रैली रद्द होने के बाद उन्होंने जमकर भड़ास निकाली। तेजस्वी यादव ने कहा कि उनकी रैली के लिए हेलिकॉप्टर उतारने की परमिशन नहीं देना केंद्र सरकार की तानाशाही है। अमित शाह की बिहार में आज खगड़िया, मुंगेर और बिहारशरीफ में चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे हैं।


तेजस्वी को सभा की अनुमति नहीं मिली तो इसे "तानाशाही" बताते हुए, तेजस्वी यादव ने कहा, "हमारी चुनावी सभा में भीड़ देखकर बीजेपी (भारतीय जनता पार्टी) डर रही है, लेकिन इस बार लोग उनके झांसे और दबाव में नहीं आने वाले हैं।"  तेजस्वी तीन असेंबली सीटों - परबत्ता, अलौली और खगड़िया - में पब्लिक मीटिंग्स को संबोधित करना था लेकिन अंतिम समय में उन्हें अनुमति नहीं मिली

Diarch GO


"उन्हें जवाहरलाल नेहरू मेमोरियल क्रिकेट (JNKT) ग्राउंड के पास स्थित संसारपुर ग्राउंड में चुनावी सभा करने की इजाज़त नहीं दी गई, जहाँ अमित शाह की रैली होनी थी।" सूत्रों के अनुसार इजाज़त "पूरी तरह से सुरक्षा" कारणों से नहीं दी गई थी और इसका राजनीति से कोई लेना-देना नहीं था, और यह भी जोड़ा कि यादव की परबत्ता और अलौली में दूसरी रैलियाँ हमेशा की तरह होंगी। 


वहीं केंद्रीय गृहमंत्री की पहली रैली खगड़िया में जननायक कर्पूरी ठाकुर मैदान में, दूसरी रैली मुंगेर जिले में नौवागढ़ी हाई स्कूल मैदान में और तीसरी रैली नालंदा जिले के श्रम कल्याण मैदान में होगी।

NSIT
Nsmch