LATEST NEWS

  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के बाद पंचायत समिति पति हिरासत मे
  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के

  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर
  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर

  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे मदद,  मानवीय पहल की लोग कर रहे सराहना
  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे

  • DM Kumar Gaurav Balances Navratri Duty and Devotion
  • Bihar News:मुजफ्फरपुर में सुरक्षा की कमान भी, मां की भक्ति भी, DM कुमार गौरव ने परिवार संग मां

  • Patna Ravan Dahan
  • Patna Ravan Dahan:पटना में रावण दहन से पहले हाई अलर्ट, गांधी मैदान में हो रही सघन जांच

Bihar Election 2025: 'बिहार में होगा बदलाव, 14 नवंबर को आएगी नौकरी वाली सरकार', दूसरे फेज के मतदान से पहले तेजस्वी का ऐलान

Bihar Election 2025: दूसरे चरण के मतदान से पहले तेजस्वी यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर एनडीए पर जबरदस्त हमला बोला। तेजस्वी यादव ने गृह मंत्री अमित शाह पर बड़ा आरोप लगाया साथ ही उन्होंने ये भी दावा किया कि 14 नवंबर को नौकरी वाली सरकार आएगी...

तेजस्वी यादव
तेजस्वी यादव का दावा - फोटो : social media

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान से पहले सोमवार को राजद नेता और महागठबंधन के सीएम उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर एनडीए सरकार पर तीखा हमला बोला। साथ ही तेजस्वी ने अपने चुनाव अभियान का रिपोर्ट कार्ड पेश किया। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में जनता बदलाव के मूड में है और 14 नवंबर को बिहार में नौकरी वाली सरकार बनने जा रही है।

तेजस्वी का बड़ा बयान 

तेजस्वी ने बताया कि अब तक उन्होंने 171 रैलियां की हैं। किसी भी नेता की तुलना में सबसे अधिक है। उन्होंने कहा कि, हम बिहार के हर जिले और लगभग हर ब्लॉक तक पहुंचे हैं। जनता हर जगह कह रही है कि अब परिवर्तन चाहिए। तेजस्वी यादव ने कहा कि एनडीए ने 20 साल तक बिहार पर राज किया लेकिन न तो उद्योग लगे न रोजगार मिला,न शिक्षा और स्वास्थ्य में सुधार हुआ।

20 साल में बिहार बर्बाद 

उन्होंने कहा कि 20 साल में बिहार को नंबर-1 राज्य बनाया जा सकता था लेकिन आज हम पिछड़े हैं। बिहार के लोग अब पलायन और गरीबी से मुक्ति चाहते हैं। वे होली-छठ अपने परिवार के साथ यहीं मनाना चाहते हैं दूसरे राज्यों में नहीं। तेजस्वी ने दावा किया कि बिहार की जनता इस बार इतिहास रचने जा रही है। कलम राज आने वाला है। 14 नवंबर को बिहार में परिवर्तन होगा। 

 एनडीए नेताओं के पास नहीं है जवाब

तेजस्वी यादव ने एनडीए सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि एनडीए के नेताओं के पास मेरे सवालों का कोई जवाब नहीं है। तेजस्वी ने वादा किया कि महागठबंधन की सरकार बनने पर कृषि आधारित उद्योगों को बढ़ावा दिया जाएगा, शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था सुधारी जाएगी और युवाओं को रोजगार मिलेगा।

NSIT
Nsmch

चुनाव आयोग और केंद्र पर निशाना

राजद नेता ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहाकि अभी तक यह नहीं बताया गया कि कितने पुरुष और महिलाओं ने वोट किया। मोदी और अमित शाह के राज में इलेक्शन कमीशन ठप हो गया है। बीजेपी जितना पाप करेगी, चुनाव आयोग उस पर पर्दा डालता रहेगा। तेजस्वी ने आरोप लगाया कि बिहार में 208 अर्धसैनिक कंपनियां बाहर से भेजी गई हैं। जिनमें से ज्यादातर बीजेपी शासित राज्यों से आई हैं। उन्होंने सवाल उठाया “बंगाल, झारखंड और तमिलनाडु जैसे पड़ोसी राज्यों से पुलिस क्यों नहीं आई? क्या चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश हो रही है?

अमित शाह और पीएम मोदी पर हमला 

तेजस्वी यादव ने कहा कि अमित शाह कई दिनों से पटना में डेरा जमाए हुए हैं और अधिकारियों से लगातार मुलाकात कर रहे हैं। यह उनकी बौखलाहट दिखाता है कि वे हार रहे हैं। जनता इस बार मुंहतोड़ जवाब देगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोलते हुए तेजस्वी ने कहा कि पीएम मोदी बिहार में उद्योग-धंधों की बात नहीं करते,बस नकारात्मक भाषा का इस्तेमाल करते हैं। न जाने कौन सी वेब सीरीज देखकर भाषण दे रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पीएम मोदी अपराधियों के साथ मंच साझा कर रहे हैं, जिनमें आनंद मोहन, अनंत सिंह और हुलास पांडे जैसे नाम शामिल हैं। तेजस्वी ने तंज कसते हुए कहा कि बीजेपी में आ जाओ तो सारे पाप धुल जाते हैं।

महागठबंधन की सरकार बनी तो मिलेगा आर्थिक लाभ

तेजस्वी यादव ने ऐलान किया कि महागठबंधन की सरकार बनने पर मकर संक्रांति के दिन (14 जनवरी)'माई बहिन मान योजना' के तहत राज्य की महिलाओं के खातों में ₹30,000 की राशि डाली जाएगी। यह हमारी माताओं-बहनों की आर्थिक मदद के लिए होगी। बिहार अब सिर्फ सुर्खियों में नहीं रहेगा,सफलता में भी गिना जाएगा। अंत में तेजस्वी यादव ने कहा कि, बिहार के लोग तैयार हैं। इस बार जनता कलम उठाएगी, नौकरी वाली सरकार लाएगी। एनडीए की सरकार जा रही है, बिहार में नया इतिहास लिखा जाएगा।

पटना से रंजन की रिपोर्ट