LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Bihar Election 2025: अमित शाह पर तेजस्वी यादव का पलटवार, चुनाव आयोग से भी पूछा बड़ा सवाल, जानिए क्या कहा?

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज है। पक्ष विपक्ष एक दूसरे पर हमलावर हैं। अमित शाह ने बीते दिन लालू परिवार पर जमकर हमला बोला वहीं आज चुनाव प्रचार से निकलने से पहले तेजस्वी ने पलटवार किया है...

तेजस्वी यादव
तेजस्वी यादव का पलटवार - फोटो : reporter

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के बीच राजद नेता तेजस्वी यादव ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के बयान पर तीखा हमला बोला है। अमित शाह ने कहा था कि बिहार में उद्योग नहीं लग सकते क्योंकि यहां भूमि की कमी है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि भाजपा को बिहार से सिर्फ वोट चाहिए, लेकिन निवेश और उद्योग गुजरात में लगाना है।

बिहार के लोग करेंगे बहिष्कार 

तेजस्वी यादव ने कहा कि अमित शाह बिहार को यह समझाना चाहते हैं कि यहां उद्योग नहीं लग सकते। लेकिन बिहार की जनता अब सब समझ चुकी है और बाहरी लोगों का बहिष्कार करेगी। बिहार के लोग अब यह ठान चुके हैं कि बिहार को हम ही आगे ले जाएंगे। उन्होंने आगे कहा कि आने वाले चुनाव में यह बिहार को नया बनाने का मौका है।

चुनाव आयोग को घेरा 

तेजस्वी ने कहा कि, अगर ये लोग फिर से आ गए, तो बिहार और पीछे चला जाएगा। यह चुनाव बिहार को बचाने और विकसित करने का अवसर है। राजद नेता ने सरकार पर चुनाव के दौरान मतदाताओं को प्रभावित करने का गंभीर आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा कि, आज भी सरकार ने 10 लाख महिलाओं के खाते में ₹10,000 डाले हैं। 24 तारीख को यह पैसा ट्रांसफर किया गया। यह साफ तौर पर चुनाव के दौरान रिश्वत देने जैसा है। 20 साल में यह सरकार कुछ नहीं कर सकी, लेकिन चुनाव आते ही पैसे बांटे जा रहे हैं।

सरकार खुलेआम कर रही आचार संहिता का उल्लंघन

तेजस्वी ने चुनाव आयोग की निष्क्रियता पर भी सवाल उठाया। उन्होंने सवाल किया कि चुनाव आयोग कहां है? क्या वह यह नहीं देख रहा कि सरकार खुलेआम आचार संहिता का उल्लंघन कर रही है? पूरे देश की नजर अब आयोग पर है। चुनाव के बीच में ₹10,000 बांटना नैतिकता के खिलाफ है। तेजस्वी यादव ने जनता से अपील की कि इस बार बिहार के भविष्य के लिए सोच-समझकर वोट दें। यह चुनाव सिर्फ सरकार बदलने का नहीं, बल्कि बिहार को रोजगार, उद्योग और सम्मान दिलाने का है। 

NSIT
Nsmch

पटना से रंजीत की रिपोर्ट