LATEST NEWS

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन
  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के अभाव में आरोपी को किया बरी, उम्रकैद की सजा किया रद्द
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के

Bihar Election 2025: बिहार को चाहिए ट्रिपल 'R', दूसरे चरण के चुनाव के बीच तेजस्वी यादव का बड़ा बयान, जानिए क्या कहा?

Bihar Election 2025: अब जुमले नहीं चलेंगे...तेजस्वी यादव ने दूसरे चरण के मतदान के बीच ट्विट कर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने बताया है कि बिहार के लोगों को क्या चाहिए.....

तेजस्वी यादव
तेजस्वी यादव का बड़ा बयान - फोटो : social media

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण का मतदान जारी है। सुबह 9 बजे तक बिहार में 14.55 फीसदी मतदान हुआ है। दूसरे चरण में 20 जिलों के 122 सीटों पर मतदान हो रहा है। 1303 उम्मीदवार इस चरण में अपना किस्मत आजमा रहे हैं। दूसरे चरण के मतदान के बीच महागठबंधन के सीएम उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने बड़ा बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने कहा है कि बिहार को ट्रिपल 'R' चाहिए।

बिहार को चाहिए ट्रिपल 'R'

सोशल मीडिया पर ट्विट कर तेजस्वी यादव ने लिखा कि, बिहार को अब Result चाहिए, Respect चाहिए और Rise चाहिए। सबसे पहले हृदय से आपको धन्यवाद देता हूँ कि आपने प्रथम चरण में रिकॉर्ड तोड़ मतदान किया और पूरे देश को ये संदेश दिया कि अब भाषण और जुमले नहीं चलेंगे, अब परिवर्तन का शंखनाद हो चुका है और बिहार सिर्फ़ परिणाम चाहता है। विपक्षियों की हर चाल आप लोगों ने नाकाम की। हमेशा की तरह उन्होंने बिन बात के मुद्दों में आपको उलझाने का प्रयास किया लेकिन आपने संयमित, संगठित और सारगर्भित ढंग से जिस तरह पढ़ाई, कमाई, दवाई, सिंचाई और सुनवाई वाली तेजस्वी सरकार को चुना उसके लिए मैं आजीवन आपका कृतज्ञ रहूँगा। 

Diarch GO

20 सालों में नहीं हुआ विकास 

तेजस्वी ने आगे कहा कि, आपका और मेरा सपना एक है। आपका और मेरा दर्द एक है, आपका और मेरा लक्ष्य एक है , इसे कोई बिहार के बाहर वाला नहीं समझ सकता। पहले से ही बहुत देर हो चुकी है, बीस साल में हम विकास नहीं कर पाये, बीस साल में सरकार युवाओं को रोजगार नहीं दे पाई, बिहारवासियों को अपराध मुक्त वातावरण नहीं दे पाई, अच्छी शिक्षा, अच्छे अस्पताल, अच्छा इलाज नहीं दे पाई। किसान को बाढ़ से मुक्ति नहीं मिली, व्यापारी को घाटे से मुक्ति नहीं मिली और हर घर को महंगाई से मुक्ति नहीं मिली। जो मिला वो बस आश्वासन, जुमले, झूठ, वादे, हवाबाजी। ये सब अब एक सेकंड भी बिहार सहना नहीं चाहता। 

तेजस्वी की नीति लोकनीति और लोकहित 

उन्होंने कहा कि, पिछले कई सालों में हमने बिहार की विकास नीति बनाने में बहुत मेहनत की है। हर वर्ग, हर जाति, हर धर्म, हर समुदाय के लिए हमने नीतियाँ गठित की है। 17 महीने के अल्प समय में इन्हें लागू कर के ये भी सिद्ध किया कि हमारी हर नीति लोकनीति है, लोकहित की नीति है। असली आज़ादी बेरोज़गारी, घूसखोरी, रिश्वतखोरी, महंगाई, अत्याचार, भ्रष्टाचार, झूठ, जुमला, अन्याय, शोषण और असमानता से मुक्ति में है। हमारी हर बिहारी को आत्मनिर्भर और जागरूक बनाने की सोच है! गाँव का उत्थान होगा तभी राष्ट्र का उत्थान होगा और हम उसी भावना से बिहार के गांवों को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। 

NSIT
Nsmch