LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Bihar Election 2025: गुजरात में फैक्ट्री और बिहार में कट्टे की बात करते हैं पीएम मोदी, प्रधानमंत्री पर भड़के तेजस्वी यादव, कहा- ऐसी भाषा कभी नहीं सुनें...

Bihar Election 2025:

Bihar Election 2025: गुजरात में फैक्ट्री और बिहार में कट्टे

Bihar Election 2025: बिहार में चुनावी सरगर्मी तेज है। चुनाव प्रचार का दौर जारी है। पक्ष विपक्ष में जमकर बयानबाजी भी जारी है। इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय बिहार दौरे पर हैं। पीएम मोदी ने पहले दिन आरा-नवादा में सभा को संबोधित किया।  शाम में पटना में उन्होंने रोड शो किया। जिसके बाद पटना साहिब में मात्था टेका। आरा में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने लालू परिवार पर जबरदस्त हमला बोला है। वहीं अब महागठबंधन के सीएम प्रत्याशी तेजस्वी यादव ने पलटवार किया है। 

तेजस्वी यादव ने चुनाव प्रचार पर निकलने से पहले एक बार फिर दावा किया कि बीजेपी के लोग नीतीश कुमार को बिहार का मुख्यमंत्री नहीं बनाएंगे। पीएम मोदी का बयान कि राजद वालों ने कांग्रेस के नेताओं की कनपटी पर कट्टा रखकर पीएम पद छीन लिया पर पलटवार करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि, किसी जैसी सोच है उसकी वैसी भावना है, और वैसा ही कहते हैं वैसा ही करते हैं। तेजस्वी ने कहा कि हो सकता है औरों को गठबंधन में जोड़ने के लिए उन्होंने कट्टा का इस्तेमाल किया होगा। 

तेजस्वी ने आगे कहा कि, खैर...हमको टिका टिप्पणी नहीं करना है, लेकिन प्रधानमंत्री की भाषा सुनिए हम आज तक किसी प्रधानमंत्री की ऐसी भाषा नहीं सुने हैं। कट्टे की बात करते हैं। गुजरात में जाते हैं तो फैक्ट्री की बात करेंगे, सेमीकंडक्टर फैक्ट्री की बात करेंगे, आईटी पार्क की बात करेंगे, डेटा सेंटर की बात करेंगे और बिहार आएंगे तो कट्टे की बात करते हैं। 

दरअसल, पीएम मोदी ने आरा में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा था कि, "आपको एक अंदर की बात बता रहा हूं। नामांकन वापस लेने के एक दिन पहले बंद कमरे में गुंडागर्दी का खेल हुआ। आरजेडी ने कांग्रेस की कनपटी पर कट्टा रखकर सीएम पद छीन लिया। कांग्रेस चाहकर भी राजद के नेता को सीएम उम्मीदवार नहीं बनाना चाहती थी, लेकिन दबाव में झुकना पड़ा। उन्होंने कहा कि आरजेडी-कांग्रेस में इतनी घृणा है कि चुनाव के बाद सिर-फोड़ाई शुरू हो जाएगी। ऐसे लोग बिहार का भला नहीं कर सकते। 

NSIT
Nsmch