LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Bihar Election 2025: तेजस्वी यादव ने बताया किसे कहते हैं जंगलराज, पीएम मोदी से पूछा सवाल, सीएम नीतीश को भी घेरा

Bihar Election 2025: तेजस्वी यादव ने चुनाव प्रचार पर जाने से पहले सीएम नीतीश और पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा है। साथ ही उन्होंने जंगलराज की परिभाषा भी सत्ता पक्ष को बता दिया है...

तेजस्वी यादव
तेजस्वी का बड़ा बयान- फोटो : reporter

Bihar Election 2025:  बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज है। महागठबंधन ने बीते दिन तमाम विवादों के बाद सीएम फेस की घोषणा कर दी। महागठबंधन के दलों ने तेजस्वी यादव को सीएम फेस माना है तो वहीं मुकेश सहनी को डिप्टी सीएम घोषित किया है। एक और अन्य दल से डिप्टी सीएम बनाया जाएगा जो तय नहीं हुआ है। सीएम फेस की घोषणा के बाद अब चुनाव प्रचार शुरु हो गया है। आज यानी शुक्रवार से नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव चुनावी मैदान में उतर रहे हैं। पहले दिन तेजस्वी 5 विधानसभा सीट पर चुनावी हुंकार भरेंगे। चुनाव प्रचार के लिए जाने से पहले तेजस्वी यादव ने एक बार फिर अपने वादों को दोहराया और दावा किया कि वो बिहार में बदलाव ला कर रहेंगे। 

हम करते हैं पक्की बात 

तेजस्वी यादव ने मीडियाकर्मियों से बातचीत के दौरान कहा कि चुनाव है तो तरह तरह की बातें होती रहेगी। कौन क्या कहता है हम उसपर टिप्पणी नहीं करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि, हम टूटी, फूटी और झूठी बातें नहीं करते हैं। हम पक्की बात करते हैं। आप सब लोगों को पता है हम जो कहते हैं वह करते हैं और जो कहेंगे वो भी करेंगे। तेजस्वी ने कहा कि आप सब लोग को बताना चाहते हैं तेजस्वी अगर सीएम बनेगा तो बिहार के लोग भी सीएम बनेंगे यानी जनता मुख्य होगी।

तेजस्वी का दावा 

उन्होंने कहा कि यहीं नहीं बल्कि अपराध भ्रष्टाचार मुक्त बिहार बनाएंगे। पढ़ाई, कमाई, दवाई, सिंचाई और सुनवाई वाली सरकार बनेगी। जैसा हमने पहले कहा बिहार में जिस परिवार के पास सरकारी नौकरी नहीं है उस परिवार को सरकार नौकरी देंगे। महिलाओं को माई बहिन मान योजना के तहत प्रति माह ढ़ाई हजार रुपए, सालाना 30 हजार तो 5 साल में 1.5 लाख रुपए देंगे। इसके अलावा जो हम लोगों ने घोषणा की है चाहे वो संविदा कर्मियों को सरकारी करना हो, जीविका दीदियों का मानदेय बढ़ाना हो उनको सरकारी करना हो, जो अतिरिक्त काम जीविका दीदियों से कराया जाता है उसके लिए उनको 2 हजार रुपए अलग से दिए जाएंगे। 

इसे कहते हैं जंगलराज 

वहीं तेजस्वी यादव ने पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि प्रधानमंत्री क्या कहते हैं या नहीं कहते हैं..वो खुद सीएम नीतीश के 55 घोटालों को गिना रहे थे। उन घोटालों पर कोई कार्रवाई किए क्या? जंगलराज यही ना होता है जहां अपराधियों को संरक्षण दिया जा रहा वो, अपराध के बाद कार्रवाई ना होता हो, हर दिन क्राइम होता हो इसे ही जंगलराज कहते हैं। कोई ऐसा दिन नहीं है जब बिहार में गोली ना चली हो,,अपराध, लूट,डकैती, चोरी ना होता हो। तेजस्वी यादव ने कहा कि जितने भी बीजेपी शासित राज्य हैं वहां क्राइम सबसे अधिक है। सबसे ज्यादा अपराध यूपी और बिहार में है। मोदी जी फैक्ट्री लगाना चाहते हैं गुजरात में और उनकी वैक्ट्री चाहिए बिहार में तो ऐसा नहीं होगा।  

NSIT
Nsmch

पटना से रंजन की रिपोर्ट