LATEST NEWS

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

Bihar Election 2025: जन्मदिन के दिन तेजस्वी यादव ने बिहार की जनता से मांग लिया बड़ा तोहफा, भरे मंच से लगाई गुहार...जानिए क्या?

Bihar Election 2025: अपने जन्मदिन के दिन तेजस्वी यादव ने बिहार की जनता से बड़ी मांग की है। उन्होंने जनता से अपनी जन्मदिन का तोहफा मांगा है...पढ़िए आगे...

तेजस्वी यादव
तेजस्वी की बड़ी अपील - फोटो : social media

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज है। दूसरे चरण के चुनाव प्रचार का आज आखिरी दिन है। साथ ही आज महागठबंधन के सीएम उम्मीदवार तेजस्वी यादव का जन्मदिन भी है। तेजस्वी यादव अपने जन्मदिन पर भी चुनावी सभा को संबोधित करने में जुटे हैं। जन्मदिन के दिन तेजस्वी सबसे पहले रोहताल के दिनारा पहुंचे। जहां तेजस्वी ने जनता को संबोधित किया। तेजस्वी यादव ने यहां बड़ा बयान दिया। 

तेजस्वी की अपील 

तेजस्वी यादव ने कहा कि समय कम है और 16 कार्यक्रम है। इसलिए हम अपील कर रहे हैं कि आप लोग महागठबंधन के प्रत्याशी को वोट देकर भारी मतों से जिताइए। तेजस्वी यादव ने कहा कि तेजस्वी को सरकार बनाने का मौका दीजिए। एक बार तेजस्वी की सरकार बनी तो हर घर में सरकारी नौकरी होगी। 14 जनवर को 30 हजार रुपया माताओं और बहनों के खाते में जाएगा। पेंशन 1500 रुपए किया जाएगा। साथ ही तेजस्वी यादव के महागठबंधन के तमाम वादों को भी गिनवाया। 

Diarch GO

लालटेन को जिताइए

आगे तेजस्वी यादव ने कहा कि, आज मेरा जन्मदिन भी है। आप लोगों से बस प्यार और आशीर्वाद चाहिए, ताकत चाहिए ताकि हमलोग बेमान सरकार को उखाड़ कर फेंके। तेजस्वी यादव ने जनता से अपील करते हुए कहा कि सभी अपना वोट लालटेन को दें और तेजस्वी की सरकार बनाने में मदद करें। तेजस्वी ने दिनारा में केक काटकर अपना जन्मदिन भी बनाया। जिसके बाद तेजस्वी अपनी अगली जनसभा के लिए रवाना हो गए।