LATEST NEWS

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

Bihar Election 2025: स्थाई नौकरी, सराकरी दर्जा और वेतन में भारी बढ़ोतरी, ब्याज माफ, तेजस्वी यादव का जीविका दीदियों से बड़ा वादा, जान लीजिए क्या क्या..?

Bihar Election 2025: तेजस्वी यादव ने बुधवार को प्रेस कांफ्रेंस कर जीविका दीदियों को लेकर बड़ी घोषणाएं की है। तेजस्वी यादव ने कई बड़े वादे जीविका दीदियों से की है। आइए जानते हैं पूरी खबर...

तेजस्वी यादव
तेजस्वी का बड़ा ऐलान - फोटो : social media

Bihar Election 2025:  नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चुनाव से ठीक पहले बड़ा सियासी दांव खेला है। तेजस्वी यादव ने आज प्रेस कांफ्रेंस कर जीविका दीदियों के लिए बड़ी घोषणाएं की है। तेजस्वी यादव ने वादा करते हुए कहा कि वो जीविका दीदियों को स्थाई नौकरी, सरकारी दर्जा, और प्रतिमाह 30 हजार रुपए मानदेय करेंगे। सरकार बनते ही तेजस्वी अपना वादा पूरा करेंगे। 

जीविका दीदियों को लेकर बड़ी घोषणाएं

तेजस्वी यादव ने कहा कि, वो ऐतिहासिक घोषणा करने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जीविका दीदियों का जितना शोषण हुआ है शायद ही कहीं हुआ होगा। उन्होंने कहा कि अब जीविका दीदियों के साथ न्याय होगा। तेजस्वी ने कहा कि, जितनी जीविका सीएम दीदियां हैं उन सभी सीएम दीदियों को स्थाई कर उनको सरकारी दर्जा देकर उनके वेतन को 30 हजार प्रतिमाह करेंगे। जीविका दीदी का वेतन बढ़ाया जाएगा। 

Diarch GO

तेजस्वी का ऐलान 

2. जीविका दीदियों के लोन का ब्याज माफ करेंगे..

3.जीविका समूह की दीदियों को ब्याज मुक्त ऋण दिया जाएगा। 

4.अन्य सरकारी कार्यों के निष्पादन के लिए प्रतिमाह 2 हजार रुपए मासिक भत्ता दिया जाएगा

5.जीविका दीदी के सभी कैडरों को 5 लाख तक का बीमा सरकार कराएगी। 

6. सीएलएफ, बीओ समूह के अध्यक्ष और कोषाध्यक्ष को भी मानदेय दिया जाएगा

7. माई बहन मान योजना के तहत प्रतिमाह ढाई हजार, सलाना 30 हजार और 5 साल के डेढ़ लाख रुपए महागठबंधन की सरकार देगी। बेटी योजना माँ योजना लाएंगे। जब से बेटियां पैदा होंगी तब से लेकर इनकम तक की व्यवस्था की जाएगी। मकान, अन्न और आमदमी की व्यवस्था माँओं के लिए कराई जाएगी।    

NSIT
Nsmch

संविदा कर्मियों के लिए बड़ा ऐलान 

संविदा कर्मियों के साथ जो शोषण होता है जो नुकसान हो रहा है। उनसे दिनभर काम कराया जाता है। बिना कारण बताए उनकी सेवा समाप्त कर दी जाती है। संविदा कर्मी को कभी भी बाहर किया जा सकता है। उनके वेतन से 18 प्रतिशत जीएसटी काटी जाती है।  महिलाओं को 2 दिनों का लीव भी नहीं दिया जाता लेकिन इनके पास ना तो जॉब सिक्योरिटी है या वेतन सिक्योरिटी नहीं है। तेजस्वी यादव ने घोषणा करते हुए कहा कि जितने भी संविदा कर्मी है उनको स्थाई किया जाएगा। बिहार के विभिन्न विभागों में संविदा में काम कर रहे संविदा कर्मियों को यह लाभ दिया जाएगा। शारीरिक मानसिक और आर्थिक तौर पर जो ये परेशानी झेल रहे हैं उनको स्थाई किया जाएगा और सरकारी कर्मी का दर्जा दिया जाएगा। 

 पटना से रंजन की रिपोर्ट