LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Bihar Election 2025: सरकार बनी तो इस दिन महिलाओं के खाते में जाएगी 30 हजार रुपए, तेजस्वी यादव का बड़ा ऐलान

Bihar Election 2025: तेजस्वी ने कहा कि हमारी सरकार बनते ही माई बहिन योजना की राशि एकमुश्त दी जाएगी, जिससे राज्य की महिलाओं को आर्थिक सशक्तिकरण मिलेगा।

तेजस्वी यादव
तेजस्वी यादव का बड़ा दांव - फोटो : social media

Bihar Election 2025: बिहार में चुनाव को लेकर हलचल तेज है। पहले चरण के मतदान का चुनाव प्रचार आज शाम 5 बजे से थम जाएगा। चुनाव प्रचार थमने से पहले महागठबंधन के सीएम उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने बड़ा ऐलान किया है। तेजस्वी यादव ने सोमवार को पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कई बड़े चुनावी वादों का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि अगर राज्य में उनकी सरकार बनती है तो 'माई बहिन योजना' के तहत महिलाओं को एक साल की पूरी राशि ₹30,000 एक साथ दी जाएगी। यह राशि 14 जनवरी, मकर संक्रांति के दिन सीधे महिलाओं के खातों में भेजी जाएगी।

एकमुश्त खाते में जाएगी 

तेजस्वी ने कहा कि हमारी सरकार बनते ही माई बहिन योजना की राशि एकमुश्त दी जाएगी, जिससे राज्य की महिलाओं को आर्थिक सशक्तिकरण मिलेगा। तेजस्वी यादव ने कहा कि राज्य में काम कर रही जीविका दीदियों और कम्युनिटी मोबलाइजर को स्थायी किया जाएगा। इसके साथ ही उन्हें हर महीने ₹2000 का मानदेय दिया जाएगा। उन्होंने यह भी घोषणा की कि इन समूहों द्वारा लिए गए ऋण पर लगाया गया ब्याज पूरी तरह माफ किया जाएगा और प्रत्येक जीविका दीदी का ₹5 लाख का बीमा कराया जाएगा।

ओल्ड पेंशन स्कीम फिर होगी लागू

तेजस्वी यादव ने कहा कि उनकी सरकार आने पर पुरानी पेंशन योजना (OPS) को बहाल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इससे सरकारी शिक्षकों, स्वास्थ्यकर्मियों और पुलिसकर्मियों को सीधा लाभ मिलेगा।

सरकारी कर्मियों की पोस्टिंग अब गृह जिले से 70 किमी के भीतर

तेजस्वी ने सरकारी कर्मचारियों की लंबे समय से चली आ रही मांग पर भी बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि सरकारी कर्मियों की पोस्टिंग अब उनके गृह जिले से 70 किलोमीटर के दायरे में ही की जाएगी। तेजस्वी ने उदाहरण देते हुए कहा कि कई नर्सें और कर्मचारी अपने घर से सैकड़ों किलोमीटर दूर काम कर रहे हैं। इससे आर्थिक बोझ और पारिवारिक परेशानी बढ़ती है। हमारी सरकार बनी तो इस समस्या को खत्म किया जाएगा।

NSIT
Nsmch

पटना से रंजन की रिपोर्ट