LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

तेजस्वी होंगे सीएम, मुकेश सहनी डिप्टी सीएम का चेहरा, साथ ही इन्हें भी बनाया जाएगा उप मुख्यमंत्री, महागठबंधन का बड़ा दांव

तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री और मुकेश सहनी उप मुख्यमंत्री के चेहरे होंगे इसके साथ ही कुछ अन्य लोगों को भी डिप्टी सीएम बनाने पर सभी दलों में सहमति है.

Tejashwi Yadav
Tejashwi Yadav- फोटो : news4nation

Tejashwi Yadav : बिहार विधानसभा चुनाव के बीच महागठबंधन ने गुरुवार को राजद नेता तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित कर दिया गया है. इसके साथ ही वीआईपी नेता मुकेश सहनी को उप मुख्यमंत्री बनाने की घोषणा की गई है. इतना ही नहीं तेजस्वी ने एक ओर बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि न सिर्फ वे मुख्यमंत्री और मुकेश सहनी उप मुख्यमंत्री बल्कि कुछ अन्य लोगों को भी डिप्टी सीएम बनाने पर सभी दलों में सहमति है. उन्होंने कहा कि उप मुख्यमंत्री और भी लोग बनाए जाएंगे, जो पिछड़े समुदाय से होंगे. हालांकि मुकेश सहनी के अतिरिक्त और कौन लोग डिप्टी सीएम बनेंगे इसे लेकर तेजस्वी ने नाम का ऐलान नहीं किया. 

कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने महागठबंधन की जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस में तेजस्वी के नाम का सीएम पद के लिए ऐलान किया. उन्होंने कहा कि हमारे नेता तो तेजस्वी यादव हैं। NDA बताए कि उनका CM फेस कौन होगा। सिर्फ नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ेंगे, कहने से नहीं चलेगा। तेजस्वी यादव ने कहा कि हम सभी का दिल से धन्यवाद देते हैं कि मुझ पर पुन भरोसा जताया है। सभी का दिल से धन्यवाद है. 

कांग्रेस बिहार अध्यक्ष राजेश राम, सीपीआई एमल के दीपांकर भट्टाचार्य, वीआईपी के मुकेश सहनी की मौजूदगी में महागठबंधन ने तेजस्वी के नाम का ऐलान किया है. वहीं गहलोत ने तेजस्वी की तारीफ करते हुए कहा- हमारे सामने बहुत बड़ी चुनौती है कि डेमोक्रेसी का मुखौटा रह गया है. मैं क्या कहूं, आप लोग सब जानते हैं. बीजेपी को लोकसभा चुनाव में 240 पर समेट दिया. तेजस्वी जी ने उस वक्त भी कमाल किया था. उन्होंने भरोसा जताया कि तेजस्वी के नेतृत्व में महागठबंधन अब बिहार विधानसभा चुनाव में भी हम लोग कमाल करेंगे.