LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Bihar Election 2025: तेजस्वी की पत्नी राजश्री ने पहली बार किया मतदान, बिहार चुनाव में लालू यादव परिवार ने डाला वोट

Bihar Election 2025: महागठबंधन के सीएम उम्मीदवार तेजस्वी यादव की पत्नी राजश्री ने पहली बार बिहार चुनाव में मतदान किया है। एसआईआर प्रक्रिया के तहत राजश्री के नाम को बिहार वोटर लिस्ट में जोड़ा गया है...

लालू परिवार
राजश्री ने पहली बार किया मतदान - फोटो : social media

Bihar Election 2025:  बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान जारी है। पहले चरण की वोटिंग सुबह 7 बजे से शुरु हो गई है। पहले 2 घंटे की वोटिंग प्रक्रिया पूरी हो गई है। सुबह 9 बजे तक 13.13 प्रतिशत मतदान हुआ है। मतदान की प्रक्रिया शाम 6 बजे तक जारी रहेगा है। वहीं पहले मतदान फिर जलपान के तहत लालू परिवार ने भी मतदान दिया है। राजद सुप्रीमो लालू यादव,पूर्व सीएम राबड़ी देवी, महागठबंधन के सीएम उम्मीदवार तेजस्वी यादव, मीसा भारती और रोहिणी आचार्य ने भी मतदान किया। 

राजश्री ने बिहार में पहली बार किया मतदान 

सबसे खास बात ये रही कि तेजस्वी यादव की पत्नी राजश्री ने पहली बार बिहार में मतदान किया। तेजस्वी की पत्नी पहले बिहार में मतदाता नहीं थीं लेकिन SIR प्रक्रिया के तहत उनके नाम को बिहार के वोटर लिस्ट में एड किया गया है जिसके बाद पहली बार राजश्री मतदाता केंद्र पहुंची जहां उन्होंने मतदान किया। राजश्री ने लोकसभा चुनाव में भी मतदान नहीं किया। साल 2021 में तेजस्वी और राजश्री की शादी हुई थी। शादी के बाद राजश्री ने पहली बार अपने मत का प्रयोग बिहार में किया है।  

तेजस्वी की अपील

महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने कहा कि हम बिहार के सभी लोगों से अपील करते हैं कि वे अपने वर्तमान और भविष्य को ध्यान में रखते हुए मतदान केंद्र पर वोट दें। जो आपको नौकरी, रोज़गार, अच्छी शिक्षा, चिकित्सा, पढ़ाई, दवाई और कमाई दे।

बिहार को बनाना है नबंर वन

महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने कहा कि "हम सबको मिलकर बिहार को नंबर वन बनाना है, एक नया बिहार बनाना है जहां पढ़ाई, दवाई, कमाई, सिंचाई, सुनवाई और कार्रवाई वाली सरकार हो, भ्रष्टाचार और अपराध मुक्त सरकार हो। हमें ऐसी सरकार बनानी है जो युवाओं पर लाठी न बरसाए और पेपर लीक न करे...।"

NSIT
Nsmch