LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Bihar Election 2025: तेजस्वी के स्टार प्रचारक हुए बीजेपी में शामिल, चुनाव से पहले राजद को लगा बड़ा झटका

Bihar Election 2025: तेजस्वी यादव के स्टार प्रचारक ने बीजेपी का दामन थाम लिया। राजद ने कुछ ही दिनों पहले स्टार प्रचारक का लिस्ट जारी किया था जिसमें इनका भी नाम था वहीं अब उन्होंने बीजेपी का दामन थाम लिया है...

तेजस्वी यादव
तेजस्वी को लगा बड़ा झटका - फोटो : social media

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राजद को एक बड़ा राजनीतिक झटका लगा है। मुजफ्फरपुर जिले की कुढ़नी विधानसभा सीट से पूर्व विधायक और राज्यसभा सांसद अनिल सहनी ने बुधवार को आरजेडी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का दामन थाम लिया। सहनी को राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने इस चुनाव में पार्टी का स्टार प्रचारक बनाया था।

राजद से इस्तीफा देकर बीजेपी में हुए शामिल

बुधवार को अनिल सहनी ने पहले आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष मंगनीलाल मंडल को अपना इस्तीफा भेजा और कुछ घंटे बाद पटना स्थित बीजेपी मीडिया सेंटर में आयोजित मिलन समारोह में पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री और बिहार विधानसभा चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान, बिहार बीजेपी अध्यक्ष सम्राट चौधरी सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे। इस दौरान पूर्व विधायक आशा देवी भी बीजेपी में शामिल हुईं।

एलटीसी घोटाले के बाद गई थी विधायकी

कुढ़नी विधानसभा सीट से राजद उम्मीदवार के रूप में अनिल सहनी ने पिछले चुनाव में भाजपा के केदार प्रसाद गुप्ता को करीबी मुकाबले में हराया था। हालांकि, दिल्ली की एक अदालत ने उन्हें एलटीसी घोटाले के मामले में दो साल की सजा सुनाई, जिसके बाद उनकी विधायकी रद्द कर दी गई। कोर्ट ने सहनी के तीन साल तक चुनाव लड़ने पर रोक लगा दी थी। उनकी सीट खाली होने के बाद 2022 में उपचुनाव हुए, जिसमें भाजपा के केदार प्रसाद गुप्ता ने जीत दर्ज की।

राजद से पहले जदयू में थे अनिल सहनी

राजनीतिक करियर की शुरुआत अनिल सहनी ने नीतीश कुमार की जदयू से की थी। जदयू ने ही उन्हें राज्यसभा भेजा था। सांसद रहते हुए ही उन पर एलटीसी घोटाले में हवाई टिकट की अवैध बिक्री का आरोप लगा और सीबीआई ने मुकदमा दर्ज किया। बाद में उन्होंने आरजेडी का रुख किया और 2020 में कुढ़नी से विधायक बने।

NSIT
Nsmch

पार्टी नेतृत्व पर लगाया अपमान का आरोप

बीजेपी में शामिल होने के बाद अनिल सहनी ने आरजेडी नेतृत्व पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी में अति पिछड़ों का अपमान किया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक, सहनी अपने पुत्र को कुढ़नी सीट से टिकट दिलवाना चाहते थे, लेकिन आरजेडी ने इस बार वहां से बबलू कुशवाहा को उम्मीदवार बनाया है। गौरतलब है कि हाल ही में जारी आरजेडी के 40 स्टार प्रचारकों की सूची में भी अनिल सहनी का नाम शामिल था, जिससे उनके पार्टी छोड़ने का निर्णय और भी चौंकाने वाला माना जा रहा है।