LATEST NEWS

  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दो गैस सिलेंडर फटने से लाखों की संपत्ति जलकर हुई खाक, वीडियो वायरल
  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दो गैस सिलेंडर फटने से लाखों की

  • पटना में सनसनीखेज वारदात: अवैध संबंध के विवाद में चाचा ने की भतीजे की गोली मारकर हत्या, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
  • पटना में सनसनीखेज वारदात: अवैध संबंध के विवाद में चाचा ने की भतीजे की गोली मारकर हत्या, आरोपी

  • Vijyadashmi 2026 : महाराष्ट्र में लोगों ने रावण की बजाय शूर्पनखा का किया पुतला दहन, महिलाओं में मौजूद आसुरी शक्तियों के खिलाफ बताया आंदोलन
  • Vijyadashmi 2026 : महाराष्ट्र में लोगों ने रावण की बजाय शूर्पनखा का किया पुतला दहन, महिलाओं में मौजूद

  • भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: बाइक की सीट के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा देशी कट्टा और कारतूस बरामद, दो युवक हिरासत में
  • भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: बाइक की सीट के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा देशी

  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने  22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट, गांव में तनाव
  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने 22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा

Tejashwi Yadav Warns Election Officials: तेजस्वी की सियासी तलवार तेज, मतगणना अधिकारियों को कड़ी चेतावनी, कहा-अन्याय हुआ तो जवाब भी करारा होगा

महागठबंधन के मुख्यमंत्री उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने मतगणना में तैनात अधिकारियों को सीधे और साफ़ लहजे में आगाह कर दिया है। राजनीति की इस तल्ख़ भाषा में उन्होंने साफ़ कहा कि इस बार जनता के जनादेश से खिलवाड़ हुआ तो करारा जवाब मिलेगा।...

Tejashwi Yadav Warns Election Officials
तेजस्वी की मतगणना अधिकारियों को कड़ी चेतावनी- फोटो : social Media

Tejashwi Yadav Warns Election Officials:  बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों से महज़ चंद घंटे पहले सियासत का पारा अचानक तेज़ हो गया है। महागठबंधन के मुख्यमंत्री उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने मतगणना में तैनात अधिकारियों को सीधे और साफ़ लहजे में आगाह कर दिया है। राजनीति की इस तल्ख़ भाषा में उन्होंने साफ़ कहा कि इस बार जनता के जनादेश से खिलवाड़ हुआ तो करारा जवाब मिलेगा। तेजस्वी का दावा है कि महागठबंधन वाज़ेह बहुमत के साथ सत्ता की दहलीज़ पर खड़ा है और विपक्ष द्वारा फैलाया जा रहा प्रोपगेंडा महज़ “सियासी धुआँ” है।

तेजस्वी ने प्रेस कॉन्फ़्रेंस में कहा कि 2020 जैसी गलती दोहराई गई तो जनता खामोश नहीं बैठेगी। राजद, कांग्रेस और अन्य सहयोगी दलों के कार्यकर्ता तमाम जिलों के मतगणना केंद्रों पर मुस्तैद हैं। उन्होंने अधिकारियों को आश्वस्त भी किया कि जो ईमानदारी से काम करेगा, उसे किसी किस्म का डर नहीं, मगर इशारे पर काम करने वालों को जनता और क़ानून दोनों से जवाबदेही तय होने से कोई नहीं बचा सकेगा।

उन्होंने आरोप लगाया कि मतगणना अधिकारियों पर ऊपर से दबाव बनाया जा रहा है। तेजस्वी के मुताबिक कई अधिकारियों को पटना और दिल्ली से फोन जा रहे हैं, जिसमें काउंटिंग धीमी करने और परिणामों से छेड़छाड़ के संकेत मिल रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि ऐसी सीटों पर, जहां मार्जिन कम है और महागठबंधन आगे चल रहा है, वहाँ नतीजों को रोके रखने की कोशिश हो रही है, जबकि एनडीए के बढ़त वाली सीटों पर तुरंत घोषणा करने का दबाव बनाया जा रहा है।

तेजस्वी ने यह भी कहा कि भाजपा जीत के दावे तो कर रही है, मगर असल में उसके नेता घबराहट में हैं क्योंकि सरकार जाने वाली है। उन्होंने मतगणना अधिकारियों से निष्पक्ष, पारदर्शी और बेख़ौफ़ होकर जनता का फैसला सामने लाने की अपील की।सियासत के इस तकरार भरे माहौल में तेजस्वी की चेतावनी ने चुनावी तापमान और भी गरमा दिया है, और अब बिहार की निगाहें सुबह शुरू होने वाली मतगणना पर टिक गई हैं।

NSIT
Nsmch