LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

14 को नतीजे, 18 को शपथ... और 26 नवंबर से 26 जनवरी तक तेजस्वी का मास्टर प्लान ! जानिए, राजद के सरकार बनने के बाद क्या होगा बड़ा कदम

Bihar Election 2025: 14 नवंबर को रिजल्ट आएगा....18 नवंबर को शपथ ग्रहण समारोह होगा....और 26 नवंबर से 26 जनवरी के बीच...आखिरी सरकार बनाने के बाद क्या करने वाले हैं तेजस्वी...जानिए

तेजस्वी यादव
तेजस्वी यादव का बड़ा बयान - फोटो : News4nation

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज है। सभी नेता चुनावी प्रचार में जुटे हैं। पहले चरण के मतदान होने में अब मात्र 2 दिन का समय बचा है। 4 नवंबर की शाम से पहले चरण का प्रचार थम जाएगा। 6 नवंबर को वोटिंग होगी। वोटिंग से पहले सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। वोटिंग से ठीक पहले मोकामा से जदयू प्रत्याशी और मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह की गिरफ्तारी हो गई है। दुलारचंद मर्डर केस में अनंत सिंह की गिरफ्तारी हुई है। अनंत सिंह की गिरफ्तारी के बाद सियासी बयानबाजी भी जारी है। इसी बीच महागठबंधन के सीएम उम्मीदवार और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने बड़ा ऐलान किया है। तेजस्वी यादव ने बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर बड़ा बयान दिया है। साथ ही तेजस्वी ने एक बार फिर अपनी सरकार बनाने का दावा भी किया है। 

तेजस्वी का मास्टर प्लान 

दरअसल, चुनाव प्रचार के लिए रवाना होने से पहले दुलारचंद यादव हत्याकांड में जेडीयू के मोकामा उम्मीदवार अनंत सिंह की गिरफ़्तारी पर तेजस्वी यादव ने कहा कि ये तो होना ही था, लेकिन आज पीएम मोदी आ रहे हैं, आरा और रोहतास में पिता-पुत्र की हत्या हो गई। बिहार में महाजंगलराज की स्थिति है,  ऐसा एक भी दिन नहीं जाता जब बिहार में गोलीबारी न होती हो। क्या प्रधानमंत्री को ये नहीं दिखता?... हमारी महागठबंधन की सरकार बनने जा रही है। 

सभी अपराधी जाएंगे जेल 

तेजस्वी यादव ने कहा कि, 14 तारीख को नतीजे आएंगे, 18 तारीख को हमारी सरकार का शपथ ग्रहण समारोह होगा और 26 नवंबर से 26 जनवरी के बीच तेजस्वी सुनिश्चित करेगा कि सभी अपराधी जेल जाएं, सख्त से सख्त कार्रवाई होगी...। तेजस्वी यादव ने कहा कि खरवास में एक एक अपराधी को बिहार से साफ कर देंगे। तेजस्वी यादव ने यह बयान पटना एयरपोर्ट पर दिया। तेजस्वी ने कहा है कि अपराधी किसी भी जाति का हो या किसी भी धर्म का हो सबको जेल भेजा जाएगा।

खरमास में होगा अपराधियों का खात्मा

वहीं ट्विट कर तेजस्वी ने एक बार फिर दावा करते हुए कहा कि, "𝐍𝐂𝐑𝐁 के आंकड़ों के अनुसार बिहार अपराध में शीर्ष पर है। 𝟏𝟒 नवंबर को नतीजें आने के बाद 𝟏𝟖 नवंबर को हमारी महागठबंधन सरकार का शपथ ग्रहण समारोह होगा। 𝟐𝟔 नवंबर से लेकर 𝟐𝟔 जनवरी 𝟐𝟎𝟐𝟔 के बीच बिहार के सभी अपराधी और असामाजिक तत्व जेल की सलाखों के पीछे होंगे। खरमास में सब अपराधियों का खात्मा हो जाएगा। किसी को भी नहीं बख्शा जाएगा। खरवास में सब को साफ़ किया जाएगा"।

NSIT
Nsmch