LATEST NEWS

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

  • Siwan Police Raid liquor mafia rinku pandey
  • Siwan Police Raid: कुख्यात शराब तस्कर रिंकू पांडेय के घर छापेमारी, 10,000 रुपये का इनामी फरार

'बाहरी' लोग चाहते हैं बिहार पर कब्जा करना ... तेजस्वी का मोदी-नीतीश पर बड़ा हमला, चुनाव आयोग को घेरा

बिहार विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद भी महिलाओं के खाते में 10 हजार रुपए भेजने को लेकर तेजस्वी यादव ने चुनाव आयोग की नैतिकता पर सवाल खड़ा किया है.

Tejashwi Yadav
Tejashwi Yadav- फोटो : news4nation

Tejashwi Yadav : राजद नेता तेजस्वी यादव ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को निशाने पर लेते हुए कहा कि “बाहरी” लोग बिहार को अपना उपनिवेश बनाना चाहते है। ये लोग बिहार को कब्ज़ाना चाहते है। हम बिहार के लोगों से अपील करते है कि इस बार नया बिहार बनाने का सुनहरा मौक़ा है। उन्होंने कहा कि अगर ये लोग सत्ता में आ गए तो बिहार का पीछे जाना सुनिश्चित है। इन्हें बिहार का भला करना होता तो 12 साल से डबल इंजन सरकार है और 20 वर्षों से यहाँ शासन में है। 


दरअसल, बिहार विधानसभा चुनाव के बीच राजद नेता तेजस्वी यादव ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के बयान पर तीखा हमला बोला है। अमित शाह ने कहा था कि बिहार में उद्योग नहीं लग सकते क्योंकि यहां भूमि की कमी है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि भाजपा को बिहार से सिर्फ वोट चाहिए, लेकिन निवेश और उद्योग गुजरात में लगाना है।

Diarch GO


बिहार के लोग करेंगे बहिष्कार 

तेजस्वी यादव ने कहा कि अमित शाह बिहार को यह समझाना चाहते हैं कि यहां उद्योग नहीं लग सकते। लेकिन बिहार की जनता अब सब समझ चुकी है और बाहरी लोगों का बहिष्कार करेगी। बिहार के लोग अब यह ठान चुके हैं कि बिहार को हम ही आगे ले जाएंगे। उन्होंने आगे कहा कि आने वाले चुनाव में यह बिहार को नया बनाने का मौका है।


चुनाव आयोग को घेरा 

तेजस्वी ने कहा कि, अगर ये लोग फिर से आ गए, तो बिहार और पीछे चला जाएगा। यह चुनाव बिहार को बचाने और विकसित करने का अवसर है। राजद नेता ने सरकार पर चुनाव के दौरान मतदाताओं को प्रभावित करने का गंभीर आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा कि, आज भी सरकार ने 10 लाख महिलाओं के खाते में ₹10,000 डाले हैं। 24 तारीख को यह पैसा ट्रांसफर किया गया। यह साफ तौर पर चुनाव के दौरान रिश्वत देने जैसा है। 20 साल में यह सरकार कुछ नहीं कर सकी, लेकिन चुनाव आते ही पैसे बांटे जा रहे हैं।

NSIT
Nsmch


खुलेआम आचार संहिता का उल्लंघन

तेजस्वी ने चुनाव आयोग की निष्क्रियता पर भी सवाल उठाया। उन्होंने सवाल किया कि चुनाव आयोग कहां है? क्या वह यह नहीं देख रहा कि सरकार खुलेआम आचार संहिता का उल्लंघन कर रही है? पूरे देश की नजर अब आयोग पर है। चुनाव के बीच में ₹10,000 बांटना नैतिकता के खिलाफ है। तेजस्वी यादव ने जनता से अपील की कि इस बार बिहार के भविष्य के लिए सोच-समझकर वोट दें। यह चुनाव सिर्फ सरकार बदलने का नहीं, बल्कि बिहार को रोजगार, उद्योग और सम्मान दिलाने का है।