LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Bihar Election 2025: पहले चरण के मतदान से पहले तेजस्वी का एक्शन, सिटिंग विधायक सहित 10 नेताओं को पार्टी से निकाला, अब तक 37 पर गिरी गाज

Bihar Election 2025: महागठबंधन के सीएम उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने पहले चरण के मतदान से पहले बड़ा एक्शन लिया है। 27 नेताओं के बाद तेजस्वी ने 10 और नेताओं को पार्टी से 6 सालों के लिए निकाल दिया है।

तेजस्वी यादव
10 नेताओं को तेजस्वी ने किया बाहर - फोटो : social media

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले सियासी सरगर्मी तेज है। चुनाव प्रचार जारी है। पक्ष विपक्ष के नेता एक दूसरे को मात देने की तैयारी में जुटे हैं। इसी बीच नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एक और बड़ी कार्रवाई की है। पहले चरण के मतदान से पहले तेजस्वी यादव ने कुल 37 नेताओं को पार्टी से निकाल दिया है। तेजस्वी ने पहले 27 नेताओं को 6 साल के लिए पार्टी से निकाला था वहीं बीते दिन 10 और नेताओं को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया। अब तक राजद के 37 नेताओं पर गाज गिरी है। जिसमें कई सिंटिग विधायक और महिला नेता भी शामिल हैं। 

तेजस्वी ने 10 और नेताओं को पार्टी से निकाला 

दरअसल, पहले चरण के मतदान से ठीक पहले राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) ने संगठनात्मक सख्ती दिखाते हुए 10 और नेताओं को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। इनमें एक वर्तमान विधायक, दो पूर्व विधायक और एक महिला नेता शामिल हैं। इससे पहले आरजेडी ने 27 अक्टूबर को 27 नेताओं को छह साल के लिए पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया था। अब तक कुल 37 नेताओं पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा चुकी है।

पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्तता का आरोप

आरजेडी की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि निष्कासित किए गए सभी नेता पार्टी के अधिकृत उम्मीदवारों के खिलाफ चुनाव अभियान में सक्रिय हैं। कुछ ने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में भी नामांकन दाखिल किया है। इसी वजह से इन पर कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई है। निष्कासित नेताओं में फतेह बहादुर सिंह (विधायक, डेहरी), सतीश कुमार (प्रदेश उपाध्यक्ष), मो. सैयद नौसादुल नवी उर्फ पप्पू खां, मो. गुलाम जिलानी वारसी (पूर्व विधायक), मो. रियाजुल हक राजू (पूर्व विधायक), अमोद कुमार मंडल (प्रदेश महासचिव), जिप्सा आनंद (प्रदेश महासचिव), वीरेंद्र कुमार शर्मा, ई. प्रणव प्रकाश और राजीव रंजन उर्फ पिंकू शामिल हैं।

पहले भी 27 नेताओं पर कार्रवाई

इससे पहले पार्टी ने परसा विधायक छोटे लाल राय, गोविंदपुर विधायक मोहम्मद कामरान, चार पूर्व विधायक और एक पूर्व एमएलसी समेत 27 नेताओं को निष्कासित किया था। इनमें से कई नेताओं ने पार्टी छोड़कर तेजप्रताप यादव की नई पार्टी "जनशक्ति जनता दल" का दामन थाम लिया है। गौरतलब हो कि तेज प्रताप यादव को पहले ही पार्टी से 6 सालों के लिए निष्कासित किया जा चुका है। 

NSIT
Nsmch