LATEST NEWS

  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद
  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद

  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के बाद पंचायत समिति पति हिरासत मे
  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के

  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर
  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर

  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे मदद,  मानवीय पहल की लोग कर रहे सराहना
  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे

  • DM Kumar Gaurav Balances Navratri Duty and Devotion
  • Bihar News:मुजफ्फरपुर में सुरक्षा की कमान भी, मां की भक्ति भी, DM कुमार गौरव ने परिवार संग मां

Bihar Election 2025: चुनाव जीतने के बाद तेज प्रताप यादव इस दल का करेंगे समर्थन, किया बड़ा खुलासा, राहुल गांधी पर कसा तंज

Bihar Election 2025: तेज प्रताप यादव दिपावली के बाद एक बार फिर एक्टिव हो गए हैं। आज तेज प्रताप चुनाव प्रचार के लिए महुआ रवाना हुए। इस दौरान उन्होंने बड़ा बयान दिया। पढ़िए आगे...

तेज प्रताप यादव
तेज प्रताप यादव का ऐलान - फोटो : social media

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज है। नामांकन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब सभी नेता और प्रत्याशी चुनाव प्रचार में जुट गए हैं। इसी कड़ी में दिपावली के बाद एक बार फिर राजद सुप्रीमो लालू यादव के बड़े बेटे और जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव चुनावी मैदान में उतर गए हैं। तेज प्रताप यादव  मंगलवार को महुआ विधानसभा क्षेत्र के लिए रवाना हुए। इस दौरान उन्होंने बड़ा दावा किया। तेज प्रताप यादव ने महुआ में अपनी जीत का दावा करते  हुए कहा कि महुआ की जनता से पूछिए कि वहां किसका नाम गूंज रहा है। 

महुआ में गूंज रहा एक ही नाम 

तेज प्रताप ने मीडियाकर्मियों ने बातचीत करते हुए कहा कि, चुनाव है तो महुआ जा रहे हैं, वहां लगातार जनता के बीच रहूंगा। महुआ का माहौल देखने लायक है। वहां किसका नाम गूंज रहा है, जनता खुद बता देगी। वहीं महागठबंधन में 12 सीटों पर फ्रेंडली फाइट की खबरों पर तेज प्रताप यादव ने कहा कि यह महागठबंधन का आंतरिक मामला है। उन्होंने कहा कि, हमारी पार्टी जनशक्ति जनता दल है और हम अकेले चुनाव में उतर रहे हैं। महागठबंधन के मुद्दे पर उनके नेताओं से ही पूछिए।

राहुल गांधी मेरा कॉपी कर रहे हैं...

वहीं 14 नवंबर को “जीत की दिवाली” मनाने की बात करते हुए तेज प्रताप ने कहा कि, जब जीत का आगाज होगा तो दिवाली तो जरूर मनेगी। यह जनता की जीत की दिवाली होगी। राहुल गांधी के जलेबी छानते हुए वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए तेज प्रताप यादव ने मुस्कुराते हुए कहा कि, राहुल गांधी मेरा कॉपी कर रहे हैं। उन्हें जलेबी छानना मैंने ही सिखाया है, इसलिए अब वो भी जलेबी छान रहे हैं।

जनता तय करेगी किसकी जीत होगी 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चुनावी सभाओं की शुरुआत पर तेज प्रताप यादव ने कहा कि चुनाव है तो सब अपने-अपने कार्यक्रमों में व्यस्त हैं। सब अपने ग्राउंड में जाकर जनता से बात कर रहे हैं। लेकिन आख़िरी फैसला जनता का होगा। वही तय करेगी कि इस बार कौन जीतेगा।

NSIT
Nsmch

इस पार्टी का करेंगे समर्थन

महागठबंधन से दूरी पर उन्होंने साफ कहा कि हम महागठबंधन में नहीं हैं। हमने अपनी अलग पार्टी बनाई है और उसी के तहत चुनाव लड़ रहे हैं। अंत में जीत के बाद संभावित समर्थन पर तेज प्रताप यादव ने कहा कि जिसका पक्ष मजबूत रहेगा, हम उसी का समर्थन करेंगे।