LATEST NEWS

  • विजयदशमी : पटना के गांधी मैदान में सीएम सम्राट ने 90 फीट के रावण का  किया वध, बिहार व नागालैंड के राज्यपाल समेत कई मंत्री रहे मौजूद
  • विजयदशमी : पटना के गांधी मैदान में सीएम सम्राट ने 90 फीट के रावण का किया वध,

  • नवादा में 50 फीट के रावण और 45 फीट के मेघनाद का हुआ दहन: हरिश्चंद्र स्टेडियम में उमड़ा जनसैलाब, बुराई पर अच्छाई की जीत का दिया संदेश
  • नवादा में 50 फीट के रावण और 45 फीट के मेघनाद का हुआ दहन: हरिश्चंद्र स्टेडियम में उमड़ा

  • Bihar News : बेटी के साथ समाहरणालय पहुंचे सिवान डीएम विजय प्रकाश मीणा, कबड्डी प्रतियोगिता में शामिल होने जा रही बच्चियों का बढ़ाया उत्साह
  • Bihar News : बेटी के साथ समाहरणालय पहुंचे सिवान डीएम विजय प्रकाश मीणा, कबड्डी प्रतियोगिता में शामिल होने

  • भोजपुर का कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, जिला पुलिस और एसटीएफ ने आरा रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा
  • भोजपुर का कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, जिला पुलिस और एसटीएफ ने आरा रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा

  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ अनुष्ठान
  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में

Bihar Election 2025: 'ये मुझे मरवा देंगे', Y+ सुरक्षा को लेकर क्या बोले लालू के लाल जानिए, कौन करना चाहता है तेज प्रताप यादव की हत्या?

Bihar Election 2025: ये लोग मुझे मरवा देंगे....तेज प्रताप यादव ने पटना एयरपोर्ट पर इस बात को कहा..उन्होंने कहा कि मेरी जान को खतरा है... तेज प्रताप यादव ने वाई प्लस सुरक्षा मिलने पर बड़ा बयान दिया है...

तेजप्रताप यादव
तेज प्रताप को किससे खतरा?- फोटो : social media

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज है। चुनाव प्रचार का आज आखिरी दिन है। कुछ ही घंटों में चुनाव प्रचार को शोर थम जाएगा। दूसरे चरण का मतदान 11 नवंबर को होना है। इसी बीच लालू यादव के बड़े लाल और जनशक्ति जनता दल के अध्यक्ष तेजप्रताप यादव को वाई कैटेगरी की सुरक्षा प्रदान की गई है। वहीं आज चुनाव प्रचार पर निकलने से पहले तेज प्रताप यादव ने बड़ा बयान दिया है। तेज प्रताप ने आशंका जताई है कि उनकी हत्या कराई जा सकती है। 

मुझे मरवा देंगे....

पटना एयरपोर्ट पर जन शक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष और महुआ विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार तेज प्रताप यादव ने कहा कि मेरी सुरक्षा बढ़ा दी गई है क्योंकि मुझे खतरा है। ये लोग मुझे मरवा भी देंगे। सब दुश्मन लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि उनकी मांग पर उन्हें सुरक्षा दी गई है। बता दें कि, गृह मंत्रालय के आदेश के बाद सीआरपीएफ की विशेष सुरक्षा टीम अब उन्हें कवर देगी। इस सुरक्षा श्रेणी में 11 कमांडो तैनात किए जाते हैं- जिनमें पाँच जवान घर और आसपास सुरक्षा में रहते हैं, जबकि छह जवान तीन शिफ्टों में ड्यूटी करते हैं।

जून में भी मांगी थी सुरक्षा 

गौरतलब है कि जून 2025 में भी तेजप्रताप यादव ने मीडिया चैनल से बातचीत में अपनी जान को खतरे की बात कही थी। उस समय उन्होंने आरोप लगाया था कि चार-पाँच लोग मिलकर उनके निजी जीवन को बर्बाद करने पर तुले हुए हैं और सरकार से सुरक्षा बढ़ाने की मांग की थी। मालूम हो कि, तेजप्रताप यादव इस समय अपने परिवार और आरजेडी दोनों से बाहर हैं। सोशल मीडिया पर अनुष्का यादव के साथ उनकी एक तस्वीर वायरल होने के बाद लालू प्रसाद यादव ने उन्हें पार्टी और परिवार से अलग कर दिया था।

जयचंदों पर लगाया आरोप 

इसके बाद तेजप्रताप यादव ने जनशक्ति जनता दल नाम से अपनी नई पार्टी बनाई, जो इस बार बिहार विधानसभा चुनाव के मैदान में उतर चुकी है। तेजप्रताप ने बार-बार कहा है कि 'कुछ जयचंदों ने साजिश कर' उन्हें परिवार से अलग करवाया। तेजप्रताप अब भी आए दिन जयचंदों को लेकर हमलावर रहते हैं। 

NSIT
Nsmch

क्या होती है Y+ सुरक्षा?

वाई प्लस (Y+) सुरक्षा श्रेणी भारत में दी जाने वाली एक महत्वपूर्ण सुरक्षा व्यवस्था है, जिसका विवरण निम्नलिखित है- इस श्रेणी में 11 सुरक्षाकर्मी तैनात होते हैं, इस 11 सदस्यीय दल में शामिल होते हैं। 1 या 2 NSG (नेशनल सिक्योरिटी गार्ड) कमांडो या उनके समकक्ष CRPF/CISF के प्रशिक्षित कमांडो तैनात रहते हैं। 4 से 5 सशस्त्र पुलिसकर्मी (स्टेट पुलिस या CRPF) स्टेटिक गार्ड के रूप में आवास पर तैनात रहते हैं। 4 से 5 सशस्त्र पुलिसकर्मी (एस्कॉर्ट और Personal Security Officers) शिफ्ट में तैनात रहते हैं। यह सुरक्षा 24 घंटे प्रदान की जाती है। यह सुरक्षा मुख्य रूप से केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) और रॉ (RAW) की थ्रेट परसेप्शन रिपोर्ट के आधार पर दी जाती है।