LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Bihar Vidhansabha Chunav 2025: महुआ में तेज प्रताप यादव का जोरदार चुनावी अभियान शुरु, जनता ने दिया जबरदस्त रिस्पॉन्स

जनशक्ति जनता दल के उम्मीदवार तेज प्रताप यादव ने अपने नामांकन दाखिल करने के बाद पहली बार क्षेत्र का दौरा किया। तेज प्रताप यादव ने घर-घर जाकर लोगों से मुलाकात की और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

Tej Pratap Yadav
महुआ में तेज प्रताप यादव का जोरदार चुनावी अभियान शुरु- फोटो : reporter

Bihar Vidhansabha Chunav 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के बीच महुआ विधानसभा क्षेत्र में अब चुनावी माहौल पूरी तरह गर्म है। इसी क्रम में जनशक्ति जनता दल के उम्मीदवार तेज प्रताप यादव ने अपने नामांकन दाखिल करने के बाद पहली बार क्षेत्र का दौरा किया। तेज प्रताप यादव ने घर-घर जाकर लोगों से मुलाकात की और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस दौरे के दौरान तेज प्रताप यादव कभी गाड़ी में, तो कभी गाड़ी के ऊपर और कभी पैदल चलते हुए लोगों का अभिवादन स्वीकार करते दिखे। उन्होंने कहा कि जनता से मिलकर उन्हें जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है और उन्हें पूरा विश्वास है कि इस बार इंजीनियर कॉलेज मिलकर रहेगा, यानी चुनावी जीत सुनिश्चित होगी। तेज प्रताप ने कहा कि हम अपना काम कर रहे हैं, अपना प्रचार कर रहे हैं, कि कौन क्या कर रहा है, उसे मतलब नहीं है।

तेज प्रताप यादव ने महुआ क्षेत्र के प्रसिद्ध माता गोविंदपुर दुर्गा मंदिर का दौरा भी किया। वहां उन्होंने माता रानी को चुनरी चढ़ाई और सर पटक कर अपने चुनावी प्रयासों में सफलता का आशीर्वाद लिया।

इस यात्रा के दौरान तेज प्रताप से छठ महापर्व में लौट रहे लोगों की परेशानियों के बारे में पूछा गया। उन्होंने कहा कि परेशानियाँ तो होती हैं। लोग पलायन करते हैं, छठ में जब लौटते हैं तो समस्याएँ आती हैं। सरकार को उचित व्यवस्था करनी चाहिए ताकि लोग आसानी से अपने घर पहुँच सकें।

NSIT
Nsmch

महागठबंधन के अंदर कई सीटों पर कांग्रेस, आरजेडी और सहयोगी दल आपस में मुकाबला कर रहे हैं, इसके बारे में तेज प्रताप यादव ने स्पष्ट कहा कि यह महागठबंधन का मामला है। हमारा पार्टी अलग है, हमें इसका कोई मतलब नहीं।

तेज प्रताप यादव का यह चुनावी दौरा उनके जनसंपर्क और स्थानीय पहचान को मजबूत करने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है। घर-घर संपर्क और मंदिर में आशीर्वाद लेने का यह कार्यक्रम चुनावी रणनीति के साथ-साथ सांस्कृतिक और धार्मिक भावनाओं को भी जोड़ता दिख रहा है।

महुआ विधानसभा क्षेत्र अब तेज प्रताप यादव की सक्रियता और जनता के समर्थन के चलते चुनावी गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बन चुका है।

रिपोर्ट- ऋषभ कुमार