LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Bihar Election 2025: तेजप्रताप यादव ने एक और जयचंद के नाम का किया खुलासा, राजद खेमे में मचा हड़कंप

Bihar Election 2025: तेजप्रताप यादव अक्सर आरोप लगाते रहते हैं कि राजद में पांच जयचंद है हालांकि कभी उन्होंने जयचंद के नामों का खुलासा नहीं किया है लेकिन बीते दिन तेज प्रताप ने जयचंद के नाम का खुलासा किया है....

तेज प्रताप यादव
तेजप्रताप ने किया जयचंद का खुलासा - फोटो : social media

Bihar Election 2025:  बिहार में सियासी सरगर्मी तेज है। बीते दिन चुनाव प्रचार का आखिरी दिन था। चुनाव प्रचार के आखिरी दिन लालू यादव के बड़े लाल तेज प्रताप यादव के पक्ष में चुनाव प्रचार करने  भोजपुरी स्टार अक्षरा सिंह पहुंची। अक्षरा सिंह ने तेज प्रताप के पक्ष में वोट की अपील की। इस दौरान तेज प्रताप यादव ने चयजंद का नाम भी बताया। मालूम हो कि आए दिन तेज प्रताप यादव अपने बयान में जयचंद का नाम लेते रहते हैं।   

महुआ में तेज प्रताप का बड़ा खुलासा

महुआ में चुनाव प्रचार के दौरान मंच से बोलते हुए अक्षरा सिंह ने मजाकिया अंदाज में कहा कि अगर आप जीत जाएंगे तो यहीं पर मुझे एक कट्ठा जमीन दे दीजिएगा।” इस पर तेजप्रताप यादव मुस्कुराते हुए बोले- बिलकुल देंगे। अक्षरा सिंह के आने से महुआ में तेजप्रताप के रोड शो और जनसभा में खासा उत्साह देखने को मिला। वहीं, इसी दौरान तेजप्रताप यादव ने अपने बयानों से फिर सियासी हलचल मचा दी। 

लालू यादव को बिना बताए दिया गया टिकट 

उन्होंने कहा कि राजद में मौजूद पाँच 'जयचंदों' में से एक जयचंद मुकेश रोशन हैं, जो इस बार महुआ सीट से राजद के उम्मीदवार हैं। तेजप्रताप ने आरोप लगाया कि लालू प्रसाद यादव की तबीयत खराब होने का फायदा उठाकर उनकी जानकारी के बिना मुकेश रोशन को टिकट दिया गया है। आखिरी दिन चुनावी मैदान में बड़े नेताओं ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी।

तेजस्वी यादव ने किया रिकॉर्ड प्रचार 

कांग्रेस की ओर से राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने कुल 15 सभाएं कीं। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अकेले इतने ही यानी 15 जनसभाएं और एक रोड शो किया। तेजस्वी यादव सबसे अधिक प्रचार करने वाले नेता रहे। उन्होंने 83 जनसभाएं और रोड शो किए जो अब तक का रिकॉर्ड है। वहीं, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 60 सभाओं के साथ दूसरे स्थान पर रहे। 

NSIT
Nsmch

लालू यादव ने आखिरी दिन किया 5 किमी लंबा रोड शो 

इधर, मंगलवार को लालू प्रसाद यादव भी पटना में सड़कों पर उतरे। उन्होंने फुलवारी विधानसभा सीट से CPI-ML उम्मीदवार गोपाल रविदास के समर्थन में 5 किमी लंबा रोड शो किया, जिसमें लेफ्ट और राजद समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ी। पहले चरण का मतदान कल यान 6 नवंबर को होना है। मतदान सुबह 7 बजे से शुरु होगी। शाम 6 बजे तक वोटिंग की प्रक्रिया चलेगी। पहले चरण में 18 जिलों के 121 सीट पर मतदान होना है।