LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Bihar Vidhansabha Chunav 2025: तेज प्रताप यादव ने महुआ में किया अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का वादा, भारत-पाक मैच का एलान

Bihar Vidhansabha Chunav 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनजर जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने महुआ विधानसभा सीट से बड़ा चुनावी वादा किया है।

Bihar Vidhansabha Chunav 2025
तेज प्रताप यादव ने महुआ में किया अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का वादा- फोटो : reporter

Bihar Vidhansabha Chunav 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनजर जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने महुआ विधानसभा सीट से बड़ा चुनावी वादा किया है। उन्होंने घोषणा की कि उनकी सरकार बनने पर महुआ में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण कराया जाएगा, जिसमें भारत और पाकिस्तान के बीच मैच आयोजित किया जाएगा।

तेज प्रताप ने अपने पूर्व वादों की सफलता का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि 2015 में महुआ सीट से चुनाव जीतने के बाद उन्होंने मेडिकल कॉलेज देने का वादा पूरा किया था। इस बार उनका लक्ष्य है कि इंजीनियरिंग कॉलेज और क्रिकेट स्टेडियम दोनों का निर्माण किया जाए। उनका यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और स्थानीय राजनीति में चर्चा का विषय बना हुआ है।

इन दिनों तेज प्रताप यादव महुआ में सक्रिय हैं और जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं। उन्हें क्षेत्र के लोगों से सीधा संवाद करते देखा जा रहा है  कभी बाइक पर, कभी पैदल और कभी अपनी कार की छत पर बैठकर समर्थकों और मतदाताओं का अभिवादन ले रहे हैं।

हाल ही में एक जनसंपर्क कार्यक्रम के दौरान, तेज प्रताप यादव छोटे-छोटे पारंपरिक कारीगरों के साथ भी जुड़े। उन्होंने छठ पूजा के लिए बांस की टोकरी (धौड़े) बुनते हुए स्थानीय कारीगरों के काम में हाथ आजमाया। यह दृश्य ग्रामीण जनता के बीच उनकी सादगी और जमीन से जुड़े रहने की छवि को और मजबूत कर रहा है।

NSIT
Nsmch

विशेषज्ञों का कहना है कि महुआ में तेज प्रताप का यह क्रिएटिव और लोकल जुड़ाव रणनीति के साथ-साथ चुनावी माहौल को गरम करने वाला कदम है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का वादा और भारत-पाक मैच का एलान युवाओं और खेल प्रेमियों को आकर्षित करने की कोशिश भी माना जा रहा है।इस अभियान के जरिए तेज प्रताप यादव ने साफ संकेत दिया है कि महुआ में उनकी पकड़ मजबूत है और वे विकास एवं खेल के माध्यम से जनता से जुड़ने का प्रयास कर रहे हैं।

रिपोर्ट- ऋषभ कुमार