LATEST NEWS

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन
  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के अभाव में आरोपी को किया बरी, उम्रकैद की सजा किया रद्द
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के

Bihar Election 2025: इतने सीटों पर जीतेगी जनशक्ति जनता दल, दूसरे चरण के मतदान से पहले तेज प्रताप यादव का बड़ा दावा, सियासी हलचल तेज

Bihar Election 2025: दूसरे चरण के मतदान से पहले तेज प्रताप यादव ने बड़ा दावा किया है। तेज प्रताप यादव ने दावा किया है कि उनकी पार्टी कितनी सीटों पर चुनाव जीतेगी। उनके इस बयान से सियासी हलचल तेज हो गई है..

तेज प्रताप यादव
तेज प्रताप यादव का दावा - फोटो : social media

Bihar Election 2025:  बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज है। कल यानी 11 नवंबर को दूसरे चरण का मतदान होना है। मतदान को लेकर सियासी सगर्मी तेज है। सभी पार्टी अपनी अपनी जीत का दावा कर रहे हैं। पहले चरण में रिकॉर्ड मतदान के बाद अब सबकी निगाहें दूसरे चरण की वोटिंग प्रतिशत पर है। विपक्ष का दावा है कि बिहार में इस बार बदलाव की आंधी हैं। वहीं सत्ता पक्ष का दावा है कि इस बार फिर से एनडीए की सरकार बनेगी। वहीं जनसुराज के नेता भी अपनी पार्टी की जीत का दावा करते हैं। 

तेजप्रताप यादव का दावा 

इसी बीत जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष और लालू यादव के बड़े लाल तेजप्रताप यादव ने बड़ा बयान दिया है। तेज प्रताप यादव बिहार विधानसभा चुनाव में 2025 में महुआ सीट से चुनावी मैदान में हैं। उनके पार्टी के उम्मीदवार भी चुनावी मैदान में हैं। इसी बीच तेजप्रताप यादव ने एक ऐसा दावा कर दिया है जिससे सियासी सरगर्मी सातवें आसमान पर पहुंच जाएगा। तेज प्रताप ने दावा किया है कि उनकी पार्टी इस बार 10 से 15 सीटें जीतकर बिहार की राजनीति में नया अध्याय लिखेगी।

Diarch GO

10 से 15 सीटें जीतेगी जेजेडी

मीडिया से बातचीत में तेज प्रताप यादव ने कहा कि हम 10-15 सीटें जीतेंगे… जनता का रुझान हमारे पक्ष में है। हवा बदल चुकी है। तेज प्रताप के इस बयान को बिहार की सियासत में उनके स्वतंत्र राजनीतिक सफर का आत्मविश्वास माना जा रहा है। तेज प्रताप ने कहा कि इस चुनाव में जनता केवल वादों पर नहीं,बल्कि भरोसे और बदलाव पर वोट करेगी। उन्होंने कहा कि लोग अब पारंपरिक राजनीति से ऊब चुके हैं और नई सोच को अपनाने को तैयार हैं।

जनता सब जानती है

उन्होंने कहा कि जनता मुद्दों से ज़्यादा भरोसे और बदलाव को प्राथमिकता दे रही है। इसलिए हमें पूरा विश्वास है कि हमारी पार्टी दो अंकों में सीटें जीतेगी। जब उनसे पूछा गया कि विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने वोट चोरी और एसआईआर को लेकर जो आरोप लगाए हैं क्या उससे चुनावी माहौल प्रभावित होगा तो तेज प्रताप ने पलटवार करते हुए कहा कि इन बयानों का कोई असर नहीं होगा… जनता सब जानती है। ऐसी बातें अब हवा नहीं बदल सकतीं।

NSIT
Nsmch

सियासी हलचल तेज

वहीं तेज प्रताप यादव से पूछा गया कि इस बार किसकी सरकार बनेंगी तो तेज प्रताप यादव ने कहा कि,देखते हैं क्या होता है। 14 नवंबर को पता चल जाएगा...नतीजे 14 तारीख को ही आएंगे..।तेज प्रताप यादव का यह बयान ऐसे समय आया है जब बिहार का चुनावी माहौल अपने चरम पर है। राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि उनके सीट-दावे और सुरक्षा को लेकर दिए गए बयानों ने उन्हें एक बार फिर चुनाव की सुर्खियों के केंद्र में ला दिया है।