LATEST NEWS

  • Bihar News : अलीनगर से बीजेपी विधायक और लोकगायिका मैथिली ठाकुर को मिली बड़ी जिम्मेदारी, युवा मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में हुई शामिल
  • Bihar News : अलीनगर से बीजेपी विधायक और लोकगायिका मैथिली ठाकुर को मिली बड़ी जिम्मेदारी, युवा मोर्चा की

  • Vijyadashmi 2026 : मोहनिया में विजयादशमी पर धू-धूकर जले रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के पुतले, लगातार 11वें साल भी जारी रही परंपरा, उमड़ी भारी भीड़
  • Vijyadashmi 2026 : मोहनिया में विजयादशमी पर धू-धूकर जले रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के पुतले, लगातार 11वें साल

  • MLC Election : नीतीश कुमार को MLC चुनाव से कोई मतलब नहीं...अनंत सिंह ने किया खुलासा, कहा-न वो मेरी तरफ...न नीरज की तरफ
  • MLC Election : नीतीश कुमार को MLC चुनाव से कोई मतलब नहीं...अनंत सिंह ने किया खुलासा, कहा-न वो

  • हाजीपुर में 65 फीट ऊंचे रावण का भव्य दहन: अक्षयवट राय स्टेडियम में उमड़ा जनसैलाब, 'जय श्री राम' के जयकारों से गूंज उठा शहर
  • हाजीपुर में 65 फीट ऊंचे रावण का भव्य दहन: अक्षयवट राय स्टेडियम में उमड़ा जनसैलाब, 'जय श्री राम'

  • मेदांता में भर्ती जेडीयू के एमएलसी नीरज कुमार से मिलने पहुंचे सीएम सम्राट चौधरी, जाना स्वास्थ्य का हालचाल
  • मेदांता में भर्ती जेडीयू के एमएलसी नीरज कुमार से मिलने पहुंचे सीएम सम्राट चौधरी, जाना स्वास्थ्य का हालचाल

Bihar Election 2025: मरना पसंद है...लेकिन राजद में जाना नहीं...तेज प्रताप के बयान से गरमाई सियासत, तेजस्वी से लेकर टेंशन में लालू-राबड़ी

Bihar Election 2025: मरना पसंद है लेकिन राजद में जाना नहीं ...तेज प्रताप यादव के इस बयान से साफ जाहिर हो रहा है कि वो अपने परिवार से काफी नाराज हैं, तेज प्रताप यादव ने कहा कि वो अपने आत्मसम्मान से समझौता नहीं कर सकते हैं...

तेज प्रताप यादव
तेज प्रताप का बड़ा बयान - फोटो : social media

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर अब सियासी शोर थम गया है। चुनावी प्रचार प्रसार का शोर अब थम गया है। कल यानी 11 नवंबर को आखिरी चरण का मतदान होना है। बीते दिन चुनाव प्रचार का आखिरी दिन था आखिरी दिन सभी नेताओं ने धुआंधार रैली की। वहीं शाम से चुनावी शोर थम गया। चुनावी सरगर्मी के बीच जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष और महुआ से जेजेडी उम्मीदवार तेज प्रताप यादव ने बड़ा बयान दिया है। तेज प्रताप यादव ने अपने परिवार को लेकर एक बार फिर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने साफ किया है कि अब वो मरना पसंद करेंगे लेकिन राजद में जाना नहीं। 

तेज प्रताप का बड़ा बयान 

दरअसल, चुनावी प्रचार के बीच तेज प्रताप यादव ने एक चैनल से बातचीत के दौरान यह बयान दिया है। इस दौरान तेज प्रताप यादव ने राघोपुर में चुनाव प्रचार को लेकर भी बयान दिया। राजद में शामिल होने को लेकर तेज प्रताप यादव ने कहा कि, एक समय था जब मान सम्मान मिलता था। कोई भी इंसान मान सम्मान के लिए जीता और मरता है। अपने स्वाभिमान से कोई समझौता नहीं करता है, जो भी वजह रहा हो लेकिन अब हम अपने राह पर निकल गए हैं। अब मुझे इसी राह पर आगे बढ़ना है। 

मरना कबूल राजद में जाना नहीं 

तेज प्रताप ने कहा कि माँ बाप का आशीर्वाद अपने बच्चों पर हमेशा रहता है। तेज प्रताप ने तेजस्वी के साथ आने को लेकर कहा कि नहीं अब कभी नहीं हम मरना कबूल करेंगे लेकिन दोबारा राजद में जाना कबूल नहीं है। माँ-बाप भाई का सम्मान अपनी जगह है और राजनीतिक लड़ाई अपनी जगह है। वहीं राघोपुर में प्रचार करने को लेकर तेज प्रताप यादव ने कहा कि पहले तेजस्वी यादव ने महुआ में अपना हेलीकॉप्टर उतारा था तो हम भी राघोपुर में उतार दिए दो दो बार उतार दिए। अगर तेजस्वी महुआ नहीं जाते तो हम भी राघोपुर नहीं जाते। 

लालू यादव ने 6 सालों के लिए किया निष्कासित 

बता दें कि, लालू यादव ने तेज प्रताप यादव को 6 सालों के लिए पार्टी और परिवार से निष्कासित कर दिया है। तेज प्रताप यादव की अनुष्का यादव के साथ तस्वीरें वायरल होने के बाद ये कार्रवाई की गई थी। पार्टी परिवार से निकाले गए तेज प्रताप ने अपनी पार्टी बनाई और उन्होंने इस बार अपनी पार्टी जनशक्ति जनता दल के बैनर तले चुनाव लड़ रहे हैं। तेज प्रताप यादव महुआ से चुनावी मैदान में हैं। वहीं तेजस्वी यादव अपनी पारंपरिक सीट राघोपुर से चुनाव लड़ रहे हैं। राघोपुर में तेज प्रताप ने अपना उम्मीदवार उतारा है तो वहीं महुआ से भी राजद प्रत्याशी मैदान में हैं। ऐसे में दोनों भाइयों के बीच दरार देखने को मिल रहा है।

NSIT
Nsmch